कोटा पुलिस की कार्रवाई: झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को राकेश विश्वकर्मा ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ग्राम मंझगांव से मोटरसाइकिल से बिजली का सामान लेने कोटा आ रहा था। इसी दौरान लालपुर मोड़ के पास दो व्यक्तियों ने उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। शिकायत पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 799/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्याम लाल ध्रुव (27), निवासी बोईरखोली, कोटा और रुपेश कुमार (24), निवासी ग्राम पोंडी, थाना कोटा को पकड़ा। उनके कब्जे से झपटमारी किया गया वीवो मोबाइल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई
कोटा पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 9 लोगों के विरुद्ध धारा 129/194 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। वहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले 13 लोगों के खिलाफ धारा 122/177 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक भूपेश देहरी, आरक्षक 491 सोम कुमार उइके और महिला आरक्षक 933 दीपिका लोनिया की विशेष भूमिका रही।
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह को किया संबोधित; कहा—’विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र को साकार कर रहा यह सांस्कृतिक महाकुंभ - September 23, 2026
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह को किया संबोधित; कहा—’विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र को साकार कर रहा यह सांस्कृतिक महाकुंभ - September 23, 2026
- कोटा पुलिस की कार्रवाई: झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद - September 23, 2026





