
लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने किया श्रमदान
लोरमी। जनसेवा को धरातल पर उतारने और अपनी प्राकृतिक धरोहरों को संवारने के संकल्प के साथ लोरमी के कुंदरापारा और राजा कालोनी क्षेत्र में कोतरी नदी सफाई अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आज, महीने के तीसरे रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों, मोहल्लेवासियों और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर नदी की सफाई के लिए बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों ने कहा कि कोतरी नदी हमारी जीवनदायिनी और हमारी जिम्मेदारी है। नदी को स्वच्छ रखने के साथ-साथ इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि स्वच्छ नदी, स्वच्छ मोहल्ला और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए यह अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।
इस सामूहिक स्वच्छता अभियान में वार्ड पार्षद धनंजय दुबे, रमेश राजपूत, नरेंद्र राजपूत, योगेश, भाई राम, मनीष, अभय, अंकित, गोपाल, नकुल, धर्मजीत, धन्नू, साहू, अर्जुन राजपूत सहित समस्त वार्ड वासियों और युवाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने वार्ड, मोहल्ले और कोतरी नदी को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
- लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में किया श्रमदान - September 20, 2026
- लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई: 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार - September 20, 2026
- युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : तोखन साहू 👉 रायपुर में 20वें रोजगार मेले में 215 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए - September 20, 2026



