लेटेस्ट न्यूज़
नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, खेलो इंडिया से नई प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत: तोखन साहू | श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में सम्पन्न हुआ महारुद्राभिषेक, हजारों भक्त हुए शामिल, | एलसीआईटी कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल – द वेलकम गाला’ का भव्य आयोजन ; मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र |

RECENT POSTS

नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू एवं आयोग के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू सम्मिलित हुए। उन्होंने श्रीमती ममता साहू को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

तोखन साहू ने कहा कि महिला आयोग केवल शिकायतों के निराकरण तक सीमित न रहे, बल्कि महिलाओं को त्वरित न्याय, कानूनी सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बने। आयोग की पहुंच जिला, ब्लॉक और गांव-गांव तक हो, ताकि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘महिला विकास’ से आगे बढ़कर ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उज्ज्वला, सुकन्या समृद्धि, मातृ वंदना, लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूहों जैसी पहलों से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही हैं।

श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं-बहनों को प्रतिमाह ₹1,000 की सम्मान राशि देकर उनके आर्थिक संबल और स्वाभिमान को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान ही राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक पैमाना है। श्री साहू ने श्रीमती ममता साहू सहित आयोग की पूरी टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि महिला आयोग छत्तीसगढ़ की हर बेटी और बहन के लिए न्याय, सुरक्षा और सशक्तिकरण का मजबूत प्रहरी बनेगा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS