लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |
[the_ad id="4350"]
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सी एम साव ने पुल और सड़क के कार्य को लेकर अधिकारियों की लगाई क्लास | सेवा संकल्प अभियान के तहत लोरमी और ग्राम लगरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित | नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन पर आकृति अस्पताल पथरिया में कार्रवाई, ओटी और आईसीयू सील |  हरअंचल में पहुंचेगी विकास की बयार: तोखन साहू की पहल पर 1.44 करोड़ के 18 निर्माण कार्यों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार | छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा सम्पन्न , मुंगेली जिला को श्रेष्ठ जिला का सम्मान | बाघिन झुमरी की कहानी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया,वन्य प्राणी सप्ताह: ग्राम आमाडोब में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान…

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में “हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ” अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी नगर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।  

   मानस मंच से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता निभाई। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने का संदेश देती हुई आगे बढ़ी। लोरमी की सड़कों पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।   

  कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कल्याण एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आवागमन सुगम बनाने के लिए 11 दिव्यांग हितग्राहियों को पेट्रोल चलित तिपहिया स्कूटी का वितरण किया गया। उप मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को स्कूटी की चाबी सौंपी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से दिव्यांगों को अपने आवागमन के लिए साधन मिल गया है। कहीं आने-जाने के लिए अब इन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ये सभी दिव्यांगजन स्कूटी मिलने से जिले के विकास में योगदान देंगे। स्कूटी मिलने पर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताया। साथ ही वन विभाग के प्रदीप ढीमर, सुरेश यादव को स्नेक कैचर प्रदान किया। 

 

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी निष्ठा, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है।    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य रत्ना काठले, कोमलगिरी गोस्वामी, राजेंद्र साहू, डॉ अशोक जायसवाल, दीनानाथ केशरवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजना दास, गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, महाजन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह, संदीप सोनी, घनशु राजपूत,निरंजन अग्रवाल एवं तिरंगा यात्रा में कलेक्टर कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम अजीत पुजारी,, सीईओ सुरेष कंवर, सीएमओ चंदन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS