लेटेस्ट न्यूज़
आर आई के रिक्त पद पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. | छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें | सर्व यादव समाज लोरमी का संगठन हुआ मजबूत, ग्रामीण व नगरीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन,शत्रुघ्न यादव ग्रामीण,राहुल यादव बने लोरमी शहरी अध्यक्ष | धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल | लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग |

RECENT POSTS

आर आई के रिक्त पद पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन..

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

आरआई के रिक्त पद पदोन्नति से भरने, लंबित प्रमोशन प्रक्रिया शुरु करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

मुंगेली। राजस्व पटवारी संघ, जिला मुंगेली ने प्रदेशभर के पटवारियों की लंबित पदोन्नति और वेतन विसंगति के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ ने कहा कि वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने और वेतन निर्धारण में गंभीर विसंगतियों के कारण प्रदेश के पटवारियों में व्यापक असंतोष है, जिसका असर कर्मचारियों के मनोबल, कार्यकुशलता और प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष के. किशन महिलांग ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में पटवारियों की पदोन्नति के लिए कोई निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं है। इसके कारण कई कर्मचारी पूरी सेवा अवधि एक ही पद पर बिताकर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। संघ ने मांग की है कि पटवारियों की पदोन्नति के लिए समय-सीमा तय की जाए तथा राजस्व निरीक्षक (आरआई) के सभी रिक्त पद केवल पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएं।

संघ ने यह भी मांग रखी कि आरआई पद पर सीधी भर्ती की व्यवस्था समाप्त कर भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार 50 प्रतिशत पद वरिष्ठता और 50 प्रतिशत पद विभागीय परीक्षा के आधार पर भरे जाएं। साथ ही विभागीय परीक्षा आयोजित कर नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर योग्य पटवारियों की नियुक्ति की जाए।

वेतन निर्धारण में गंभीर विसंगति का आरोप

ज्ञापन में वेतन विसंगति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। संघ के अनुसार वर्ष 2010 भर्ती बैच के पटवारियों के वेतन निर्धारण में ऐसी स्थिति बनी है कि ग्रेड पे बढ़ने के बावजूद मूल वेतन कम निर्धारित किया गया है, जो वेतन निर्धारण के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। संघ का कहना है कि इसी प्रकार की विसंगतियां अन्य भर्ती बैचों में भी मौजूद हैं।

संघ ने यह भी आरोप लगाया कि समान भर्ती बैच, समान नियुक्ति तिथि और समान सेवा अवधि वाले पटवारियों का वेतन अलग-अलग तहसीलों में अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में वेतन निर्धारण की एकरुपता समाप्त हो गई है। इसका प्रभाव भविष्य की वेतनवृद्धि, पदोन्नति, पेंशन तथा अन्य सेवा लाभों पर भी पड़ रहा है।

प्रमुख मांगें

लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए। राजस्व निरीक्षक के सभी रिक्त पद पदोन्नति से भरे जाएं। आरआई भर्ती नियम में संशोधन कर 50% वरिष्ठता और 50% विभागीय परीक्षा का प्रावधान किया जाए।

वेतन विसंगति का परीक्षण कर शीघ्र न्यायोचित निराकरण किया जाए।प्रदेशभर में वेतन निर्धारण के लिए स्पष्ट एवं एकरुप दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि इन मांगों को लेकर पूरे संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि इन मांगों को लेकर पूर्व में भी शासन का ध्यान कई बार ज्ञापन और पत्राचार के माध्यम से आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। राजस्व पटवारी संघ ने प्रदेश के हजारों पटवारियों के हित में शासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें