लेटेस्ट न्यूज़
तोखन साहू के प्रयास रंग लाए: बिलासपुर-यलहंका ट्रेन अब नियमित, 26 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू | करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, युवक की मौत | विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश | शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी |

RECENT POSTS

भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास

लोरमी : लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री  अरूण साव के संरक्षण एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शास. पूर्व माध्य. शाला हरदीबांध के प्रधान पाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी  के मार्गदर्शन में शास. पूर्व माध्य. शाला हरदीबांध में पदस्थ शिक्षक अमित कुमार डड़सेना द्वारा विगत दो वर्षों से मुंगेली जिले में निवासरत नट (डंगचगहा) जाति के लोगों को भिक्षावृत्ति से हटाकर समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। अपने प्रयास के प्रथम चरण में लोरमी विकासखण्ड के ग्राम हरदीबांध में निवासरत नट जाति के समस्त परिवारों से संपर्क कर उन्हें भिक्षावृत्ति त्याग कर सम्मानजनक आजीविका उपार्जन हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें रोजगार के विभिन्न साधनों व अवसरों के बारे में बताया जा रहा है, विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। आने वाली पीढ़ी को भिक्षावृत्ति से बचाए रखने हेतु शिक्षक द्वारा पालकों में शिक्षा का अलख जगाया जा रहा है। शिक्षा का महत्व समझते हुए पालक भी शत प्रतिशत बच्चों का शाला में नामांकन करा रहे हैं तथा बच्चों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति हो रही है। विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव शिक्षक के प्रयासों की सफलता है। नट समाज के प्रमुख व ग्राम पंचायत हरदीबांध के पूर्व सरपंच  सुरेश कुमार नट के अनुसार शिक्षक द्वारा किए गए प्रयासों से उनके समाज में जन जागृति आई है। भिक्षावृत्ति को अपनी परंपरा मानने वाले लोग अब कृषि, मजदूरी, दुकानदारी, कबाड़ व्यवसाय आदि में संलग्न होकर सम्मानजनक आजीविका उपार्जन कर रहे हैं। उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश, जाति, निवास, आमदनी प्रमाण पत्र व छात्रवृत्ति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है। ग्राम हरदीबांध में किए गए प्रयासों से नट समाज में आए सकारात्मक बदलाव व परिणाम से उत्साहित होकर शिक्षक अमित कुमार डड़सेना ने भिक्षावृत्ति के अभिशाप से पूरे जिले के नट समुदाय को शिक्षा एवं जन जागरण द्वारा मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS