लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के ग्राम बम्हनी में पहुंचा:प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार सारा तेंदुलकर और डॉ अंजली तेंदुलकर ने बैगा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली | अवैध मदिरा शराब एवं 40 नग देशी प्लेन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार | राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए नागपुर  रवाना दीप्ति राजपूत | भूमि का फर्जी नामांतरण कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया | सेवानिवृत्त लेखापाल की अपहरण कराकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों सहित 04 नाबालिग को किया गया गिरफ्तार: बाप-बेटे मे दुश्मनी कराकर सुपारी देकर अपहरण कर किया गया हत्या | माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़ |

RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लोरमी उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लोरमी उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लोरमी: 21.02.2026 को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लोरमी के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगो के निराकरण करने हेतु उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी विधायक लोरमी को सौपा ज्ञापन साथ ही शैक्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन किया गया।
मुख्य मांग इस प्रकार है जिसमें उचित निर्णय लेने की बात कही तथा कुछ स्थानीय मांगों को तत्काल पूर्ण करने की सहमति दिया।

  1. माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा WPS 647/2021 दिनांक 23/01/2026 एवं रमेश चंद्रवंशी WPS 2255/2021 एवं अन्य याचिकाओं पर पारित निर्णय के तहत पूर्व सेवा गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने आदेश जारी करने बाबत।
  2. केंद्र सरकार, उत्तरप्रदेश सरकार व उत्तराखंड सरकार की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी पेंशन निर्धारण के लिए 33 वर्ष अहंकारी सेवा के स्थान पर 20 वर्ष अर्हकारी सेवा होने पर 50 प्रतिशत पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे।
  3. न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारण का प्रावधान है, इससे एल बी संवर्ग के अनेक शिक्षक बिना पेंशन के सेवानिवृत हो रहे है, अतः न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा अवधि पर पेंशन निर्धारण का प्रावधान किया जावे।
  4. 30 हजार सहायक शिक्षक पदोन्नति एवं क्रमोन्नति से वंचित है, पदोन्नति हेतु दिए गए वन टाईम रिलेक्सेशन की तरह क्रमोन्नति के लिए 10 वर्ष की सेवा को एक बार (वन टाइम रिलेक्सेशन) के लिए शिथिल करते हुए 5 वर्ष में क्रमोन्नति का लाभ देने प्रावधान किया जावे।
  5. छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 17 अगस्त 2012 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया है, इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किया जावे साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के 1 सितम्बर 2025 को पारित निर्णय में हस्तक्षेप/पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा किया जावे।
  6. सहायक शिक्षक, शिक्षक जो केवल डीएड या समकक्ष योग्यता रखते हैं, उन सभी के लिए एनसीटीई के नियमानुसार कोर्स निर्धारण कर 6 माह के बीएड ब्रिज कोर्स शीघ्र प्रारम्भ किया जावे।
  7. स्कूलों में मोबाइल वीएसके ऐप से ऑनलाइन अटेंडेंस के स्थान पर स्कूलों में बायोमैट्रिक (पंच) मशीन से उपस्थिति लिया जावे।
  8. शिक्षक सदन की मांग – जिले के अन्य विकास खंड की तरह लोरमी में भी शिक्षक सदन की मांग को प्रमुखता से रखा गया जिसे तत्काल पुरा कराए जाने का आश्वासन दिया।
  9. विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास शराब भट्ठी के कारण होने वाली परेशानी को देखते हुए कार्यालय को अन्यत्र संचालन करने संबंधी मांगों पर उचित निर्णय लेने की बात कही गई।
  10. संतान पालन अवकाश की पात्रता केवल महिला शिक्षक को है इसे पुरुष शिक्षकों के लिए भी लागू कराए जाने की मांग रखी गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विकास खंड लोरमी के जिला संगठन सचिव रामसिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष मिल्लू राम यादव, तहसील अध्यक्ष रहीम डाहिरे एवं लेखराम नेताम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अन्नपूर्णा परिहार, राजा सिंह मिरी, शाबीर खान, कुंदन पात्रे, डां.सत्यनारायण तिवारी, कामेश्वर कश्यप लीलाधर साहू, मुकेश वैष्णव, अमित केडी, सचिव संतोष कुमार साहू, संचालक नारायण साहू, लालसिंह राठौर, मिडिया प्रभारी युगल राजपूत, मोतिमा साहू कमलेश्वरी साहू, बसंत पटेल, रामगोपाल निषाद, रामखिलावन डड़सेना, कृष्णचंद्र राजपूत, अशोक कुमार साहू, बुधेश्वर ध्रुव, रामरतन साहू सुरेंद्र कुमार राजपूत,नोहर कोहली अशोक टोंडे, दिनेश डड़सेना सहित गिरीश राजपूत सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के ग्राम बम्हनी में पहुंचा:प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार सारा तेंदुलकर और डॉ अंजली तेंदुलकर ने बैगा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली