लेटेस्ट न्यूज़
लोरमी वन विभाग में मुआवजा राशि के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, भालू हमले के पीड़ित ने किया सनसनीखेज खुलासा | गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा | मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण: तोखन साहू | तोखन साहू ने स्पेनिश उद्योग जगत को दिया साझेदारी का आमंत्रण,भारत के शहरी विकास में वैश्विक निवेश और आधुनिक तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की पहल | मुंगेली: पेण्ड्री ‘स’ हत्याकांड के दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक सात आरोपी पहुंचे जेल | विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2026 में लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी सम्मानित |

RECENT POSTS

सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत

मुंगेली/लोरमी

शिक्षक हितों की अनदेखी से नाराज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी ने कहा कि शिक्षक स्कूलों की रीढ़ हैं, लेकिन उनके हितों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने सहायक शिक्षकों के हित में मोदी की गारंटी देते हुए घोषणाएँ कीं, लेकिन जमीन पर अमल दिखाई नहीं दे रहा है। मनोज कश्यप ने साफ कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ और भाजपा के घोषणा पत्र में रखी गई अपेक्षाओं पर सरकार तत्काल निर्णय ले, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बंजारे एवं माया सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में दी गई मोदी की गारंटी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणाएँ धरातल पर लागू नहीं हुईं।इसके अतिरिक्त टी ई टी की अनिवार्यता तथा VSK एप्स के प्रति आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है l
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर राज्यस्तरीय आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। तीनों ब्लॉक अध्यक्ष सहित निलेश दुबे, राधिका देवांगन, अखिलेश शर्मा, ओमप्रकाश ध्रुव आदि ने संबोधित किया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS