लेटेस्ट न्यूज़
करील की तलाश में अचानकमार के जंगल गए युवक पर बाघिन ने किया हमला, युवक की मौत | विरासत भी, विकास भी’ की सोच से संवारा बाबाघाट, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश | शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी | शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली |

RECENT POSTS

फौजियों ने संयोजक बनने पर संतोष को दी अपने अंदाज में बधाई

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

फौजियों ने संयोजक बनने पर संतोष को दी अपने अंदाज में बधाई

पूर्व सैनिकों ने संतोष का किया अभिनंदन बोले फौजी हितों के लिए काम करें

मेरे फौजी साथी ही मेरी ताकत ,प्रदेशभर के सैनिकों का मिलेगा साथ -संतोष

जितेन्द्र पाठक

लोरमी: संयोजक बनने के बाद प्रथम लोरमी आगमन पर पूर्व सैनिकों ने संतोष साहू फौजी को नए जिम्मेदारी के लिए पुष्पहार, शाल पहनाकर और बैच लगाकर किया सम्मानित।अपने व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालकर पुराने फौजी साथियों ने स्थानीय रेस्ट हाउस लोरमी में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक बनने पर संतोष साहू को गले लगाकर,मिठाई खिलाकर जोशीले उदघोष करके नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है। चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए सैनिक हित में काम करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ संतोष साहू ने कहा कि नए युवाओं के उत्साहवर्धन और पूर्व सैनिकों के जीवन में खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

वीर शहीदों के परिवारजनों के साथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री तथा संगठन की योजना रचना के अनुरूप सृजनात्मक काम भी संपादित करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा ।बहुत अच्छा लगता है जब साथ में काम करने वाले साथीगण जो अनेक कठिन समय में संबलता बनकर आए थे ऐसे मेरे सैनिक भाइयों के द्वारा मुझे अपार स्नेह आदर और सम्मान मिला जो मुझे सतत कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा ।वास्तव में यही मेरी ताकत है ।

समाज के इन्हीं मजबूत आधार स्तंभ को पार्टी के विचारधारा और संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का काम पूरे प्रदेश भर में किया जाएगा साथ ही नए-नए युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित करने का काम होगा।

आने वाले समय में इस नवीन जिम्मेदारी के साथ आम लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।सभी ने जिस आत्मीयता और अपनेपन से मुझे बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की है उनके अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त करता हूं आगे भी इसी प्रकार से प्रोत्साहित करते रहें।जो प्यार और आशीर्वाद लोगों के द्वारा मिला है यही असली पूंजी है परिश्रम की पराकाष्ठा करके सबके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर मुंगेली जिला पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ,पूर्व सैनिक सोन सिंह राजपूत,संदीप साहू  ,कमल मंगेशकर,ललित साहू ,नरेंद्र राजपूत ,दिलीप राजपूत सहित अन्य साथी गण उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS