लेटेस्ट न्यूज़
“सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान लोरमी में  कुल 11 औषधि प्रतिष्ठानों की जांच | सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान  : कबीरधाम जिला | कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप 99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन | मुंगेली जिला के 10 ग्रामो में पंचायत भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये डिप्टी सीएम अरुण साव ने | डिप्टी सीएम अरुण साव से ग्रामीणों ने किया खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश छोड़ा गया पानी | अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने व बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 55 लीटर शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल |

RECENT POSTS

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में सुवा गीत एवं दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में सुवा गीत एवं दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

जितेन्द्र पाठक

लोरमी -शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में सुवा गीत एवं दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिए।प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने सभी विद्यार्थियों को सुवा नृत्य के बारे में बताए कि यह छत्तीसगढ़ की एक प्राचीन और प्रसिद्ध लोक नृत्य है जो दीपावली पर्व में मनाया जाता है जिसमें बांस की टोकरी में धान या चावल रखकर उसमें मिट्टी का बना तोता रखकर टोकरी को लेकर नृत्य करती हैं।नृत्य करने वाली सुवा गीत गाती हैं जो उसके जीवन की कठिनाइयों, प्रेम विरह और धार्मिक मान्यताओं को ब्यक्त करती हैं।सुवा नृत्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग हैं और इसे संरक्षित और बढ़ावा देना हम सभी का कर्तव्य है। शिक्षक रूपेश कुमार राजपूत ने दीप की महत्ता बताते हुए कहा कि दीपावली में दीप जलाने का महत्त्व बहुत अधिक है।यह पर्व प्रकाश और ज्ञान की जीत का प्रतीक हैं।दीप जलाने से हमारे जीवन में प्रकाश और ज्ञान की वृद्धि होती हैं और अंधकार और अज्ञानता का नाश होता हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं ने सुवा गीत के लिए सुंदर तैयार होकर अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिए तथा दीपो को रंगोली के साथ सजाकर तैयार किए। smc अध्यक्ष दीपक साहू ने कहा कि दीपावली हर्ष और उल्लास का पर्व हैं किंतु हमें पर्यावरण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने घरों, धार्मिक स्थलों तथा विद्यालय में दीप जलाकर रोशन करने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम में रसोईया कुमारी साहू, लता केंवट, पूर्व छात्रा कुमारी हिमाक्षी, आँचल, सरस्वती, उमा के साथ-साथ विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार ने सभी ग्रामवासियों तथा देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दिए।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS