लेटेस्ट न्यूज़
नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | खेल अलंकरण समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, खेलो इंडिया से नई प्रतिभाओं को मिल रहा मंच, 2036 ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा भारत: तोखन साहू | श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में सम्पन्न हुआ महारुद्राभिषेक, हजारों भक्त हुए शामिल, | एलसीआईटी कॉलेज में ‘वेनिस कार्निवल – द वेलकम गाला’ का भव्य आयोजन ; मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को दिए सफलता व जीवन निर्माण के मूल मंत्र |

RECENT POSTS

सरगुजा पुलिस के सार्थक प्रयास से 107 परिवारों मे वापस लौटी खुशियाँ, गुम इंसानों के परिवार अपनों कों बीच पाकर हुए गदगद।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

  • सरगुजा पुलिस के सार्थक प्रयास से 107 परिवारों मे वापस लौटी खुशियाँ, गुम इंसानों के परिवार अपनों कों बीच पाकर हुए गदगद

:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलो मे गंभीरतापूर्वक की जा रही कार्यवाही।
:- अभियान के तहत गुम इंसान के परिजनो से संपर्क कर एवं तकनिकी दक्षता का उपयोग कर कुल 107 गुम इंसान किये गए दस्तयाब।
:- अभियान के तहत 82 महिला एवं 25 पुरुष गुम इंसानो कों पुलिस टीम द्वारा खोज निकालकर परिजनों कों सौपा गया।
:- थाना अंबिकापुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 21 गुम इंसानो कों किया गया बरामद।

⏩ पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन मे गुम इंसानो की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश अभियान की शुरुवात 1 जून से किया गया है जो पुरे जून महीने तक चलेगा, अभियान कों संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के अधीनस्थ थाना/चौकी प्रभारियों कों ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे गुम इंसानो की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों कों सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे

⏩ दिशा निर्देशों के परिपालन मे जिले की पुलिस टीम द्वारा 01 जून से 25 जून तक की स्थिति मे 107 गुम इंसानो कों खोज निकाला है, जिसमे 82 महिला एवं 25 पुरुष शामिल है, सभी गुम इंसानो कों उनके परिजनों कों सुपुर्द किया गया है, सरगुजा पुलिस के अभूतपूर्व प्रयास से 107 परिवारों मे वापस खुशियाँ लौटी है, गुमशुदा व्यक्तियों के परिजन अपनों कों अपने बीच पाकर भावविभोर है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 21 गुम इंसान, थाना गांधीनगर द्वारा 05 गुम इंसान, थाना सीतापुर द्वारा 10 गुम इंसान, थाना लखनपुर द्वारा 17 गुम इंसान, थाना उदयपुर द्वारा 06 गुम इंसान, थाना बतौली द्वारा 08 गुम इंसान, थाना दरिमा द्वारा 12 गुम इंसान, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 03 गुम इंसान, थाना मणिपुर से 16 गुम इंसान, थाना लुन्ड्रा से 08 गुम इंसान, थाना धौरपुर से 01 गुम इंसान बरामद किये गए है, थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस टीम द्वारा अभी तक 21 सार्वधिक गुम इंसानो की दस्तायाबी की गई है।

⏩ अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसानो के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत गुम इंसानो की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जो पुरे जून माह तक चलेगा जिसमे और अधिक संख्या मे गुम इंसान दस्तायाब किये जाएंगे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS