लेटेस्ट न्यूज़
“सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान लोरमी में  कुल 11 औषधि प्रतिष्ठानों की जांच | सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” जांच अभियान  : कबीरधाम जिला | कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लोरमी के अंशुल शर्मा ने किया टॉप 99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में मिला प्रथम स्थान, जिले का नाम हुआ रोशन | मुंगेली जिला के 10 ग्रामो में पंचायत भवन निर्माण के लिये 2 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये डिप्टी सीएम अरुण साव ने | डिप्टी सीएम अरुण साव से ग्रामीणों ने किया खुड़िया जलाशय से पानी छोड़ने की, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश छोड़ा गया पानी | अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने व बिक्री करने वाले आरोपी के कब्जे से 55 लीटर शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल |

RECENT POSTS

जिले में आयुष्मान महाअभियान कल, बनेंगे 1 लाख से अधिक कार्ड

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सुशासन तिहार के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम

मुंगेली –  जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 मई को मुंगेली जिले में आयुष्मान महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित इस महाअभियान में 01 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि महाअभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वयं को तथा अपने परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान करें।
जिला पंचायत सीईओ एवं अभियान के नोडल अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि यह महाअभियान प्रातः 07 बजे से प्रारंभ होकर दिनभर चलेगा। जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की सुविधा नहीं है, वहां के पात्र हितग्राहियों के कार्ड निकटतम नेटवर्कयुक्त ग्रामों में बनाए जाएंगे। अब तक जिले के तीनों विकासखंडों में 07 लाख 14 हजार 556 आयुष्मान कार्ड और 12 हजार 922 वय वंदना योजना कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष बचे पात्र नागरिकों को योजना से जोड़ने के लिए ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। महाअभियान के तहत न सिर्फ आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, बल्कि आधार कार्ड अपडेट करने और राशन कार्ड में नाम जोड़ने जैसे कार्य भी किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीपीएल परिवारों को प्रति वर्ष 05 लाख रुपए और एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपए तक का निःशुल्क ईलाज देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध होता है। इसके साथ ही वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी 05 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS