
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट
रायपुर, छत्तीसगढ़ | केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज रायपुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर हुई, जिसमें राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन पर श्री साहू ने राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ मिलकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इसके पश्चात, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू विधानसभा परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने कदंब का पौधरोपण किया और विधायकों एवं मंत्रियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रायपुर को अपने घर जैसा बताते हुए प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं की सराहना की।
श्री साहू ने राष्ट्रपति महोदया के साथ इस अवसर पर विचारों का आदान-प्रदान किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की उपस्थिति से प्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने में प्रेरणा मिलेगी।
- शिव महापुराण कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू - August 24, 2026
- नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु एवं अन्य राज्यों से लाई गई औषधियों की राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान जारी - August 23, 2026
- शिक्षक संघर्ष मोर्चा,ब्लॉक इकाई लोरमी का एकदिवसीय सेवा सुरक्षा पद यात्रा, धरना रैली - August 23, 2026




