RECENT POSTS

विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने वाला बजट हैं – केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

बजट 2025-26: छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका होगी

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली/लोरमी – केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्षीय दीर्घा में बैठकर बजट सत्र 2025-26 की कार्यवाही में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आसंदी से उनका अभिनंदन किया।

बजट पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की प्रतिक्रिया

बजट सत्र के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में प्रस्तुत अटल निर्माण वर्ष का यह स्वर्णिम बजट विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने वाला बजट है। यह बजट ‘गति’ थीम पर आधारित होकर प्रदेश की प्रगति को नई दिशा देगा, जो विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक मजबूती, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देता है। युवा, किसान, महिला और गरीब वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाई गई योजनाएं छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाएगी

श्री साहू ने माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार सुदृढ़, पारदर्शी और जनकल्याणकारी शासन की दिशा में कार्य कर रही है।

“देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

यह बजट छत्तीसगढ़ की तेज़ी से प्रगति और विकसित राज्य बनने के लक्ष्य को मजबूत करेगा। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में उभरेगा।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS