लेटेस्ट न्यूज़
आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त | प्रमुख सचिव श्री बोरा अचानकमार क्षेत्र का किया दौरा: एटीआर और खुड़िया में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं के कौशल उन्नयन  शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिए निर्देश | ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में लोरमी का चयन; शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे : अरुण साव | पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए | मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी  रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना |

RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का माहभर, यातायात जागरूकता रथ का शुभारंभ, समाज के सभी आयु वर्ग समूह पर फोकस

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिला मुंगेली में “36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का आयोजन कर जिला कलेक्टर राहुल देव, जिला सीईओ प्रभाकर पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति में लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने के संबंध में पड़ाव चौक मुंगेली मे कार्यक्रम की शुरूवात की गई। सड़क सुरक्षा जागरूकता का महत्व मुख्य रूप से आम लोगों में यातायात नियमों को जानने हेतु आयोजित किया गया है, सभी लोग प्रतिदिन किसी न किसी कारण से सड़क का प्रयोग करते हैं, सड़क पर चलने के लिए कुछ नियम बने हुए हैं, सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। मुंगेली पुलिस द्वारा आम जनता को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने हेतु निम्न दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं कि वाहन हमेशा धीमी गति से चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या अन्य गैजेट जो ध्यान भटका सकते हैं उनका इस्तेमाल ना करने, शराब पीकर वाहन ना चलाने, नाबालिक बच्चे का वाहन चलाने ना दे, सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति का हर संभव मदद कर स्वयं, अन्य साधन या एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने का प्रयास करें, जिससे घायल व्यक्ति को सही समय पर उपचार हो सके, इस नेक काम हेतु राष्ट्रीय स्तर पर “गुड सेमेरिटन कानून” लागु है जिसके तहत घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले को उचित ईनाम से पुरष्कृत किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एस. आर. घृतलहरे के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 1 माह तक पुरे ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों मे आम जनता को जागरूक करने हेतू पड़ाव चौक जिला मुंगेली मे “यातायात जागरूकता रथ” जिसमे चीप के माध्यम से साउण्ड सिस्टम लगाकर यातायात के नियमों का पालन करने व जागरूकता करने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया व लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने सार्वजनिक स्थानों पर यातायात संबंधी बैनर, पोस्टर लगाए जायेंगे।

कार्यक्रम मे निरीक्षक संजय सिंह राजपूत प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली/सायबर सेल, उपनिरी. अमित गुप्ता प्रभारी यातायात व अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकारगण व आम जनता उपस्थित रहें।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

प्रमुख सचिव श्री बोरा अचानकमार क्षेत्र का किया दौरा: एटीआर और खुड़िया में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं के कौशल उन्नयन  शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर दिए निर्देश