लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम,        राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक | मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित | 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय घेराव कल | मुंगेली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा | तीन दिनों से अंधेरे में दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण |

RECENT POSTS

वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी एवं शब्द कीर्तन में शामिल हुए – केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी – केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू आज भाजपा लोरमी के द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । जहां लोरमी पार्टी कार्यालय में बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन हमारे इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय लेकर आया है। हम सभी यहां वीर बाल दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिवस हमें अपने देश के उन वीर बालकों की महान गाथाओं की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और अडिग निष्ठा से इतिहास में अमर स्थान बनाया।

मैं यहां विशेष रूप से साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करना चाहता हूं। ये दोनों बालक, गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र, जिनकी आयु मात्र 9 और 6 वर्ष थी, उन्होंने धर्म और आस्था की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह इतिहास में अनुपम और अद्वितीय है। साथियों, हमें यह याद रखना चाहिए कि इन नन्हे साहिबजादों ने एक क्रूर और अन्यायपूर्ण सत्ता के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उनकी दृढ़ता और साहस ने यह साबित कर दिया कि सच्चाई और धर्म की शक्ति के सामने कोई भी ताकत टिक नहीं सकती। उन्हें जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया, लेकिन उनका साहस अडिग रहा। यह बलिदान हमें सिखाता है कि जब हमारी संस्कृति, हमारी आस्था और हमारे मूल्यों पर संकट आए, तो हमें किसी भी कीमत पर अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए।

श्री साहू ने कहा कि आज का दिन केवल इतिहास को याद करने का नहीं, बल्कि उससे प्रेरणा लेने का भी है। हमारे देश के लाखों बच्चे और युवा इन साहिबजादों की गाथाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में साहस, ईमानदारी और निष्ठा के मूल्यों को आत्मसात कर सकते हैं। साथियों, वीर बाल दिवस मनाने का अर्थ केवल अतीत को याद करना नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को ऐसी शिक्षा और संस्कार दें, जिससे वे साहस और सच्चाई के मार्ग पर चल सकें। यह दिवस हमें अपने आने वाली पीढ़ियों को बताने का अवसर देता है कि भारत का इतिहास केव राजा-महाराजाओं का नहीं, बल्कि उन बालकों का भी है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे मूल्यों की रक्षा की।

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू वीर बाल दिवस के अवसर में लोरमी स्थिति गुरूद्वारा पहुंचे जहां गुरुद्वारा में माथा टेका और देशवासियों की सूख – समृद्धि की कामना किये और शब्द कीर्तन का रसपान किये।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS