रक्तदान शिविर 6 जनवरी राजीव गांधी महाविद्यालय कालेज में

लोरमी-फ्री में जरूरत मन्द लोगों को ब्लड देने के लिए एवं गम्भीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की सेवा करने के लिए लोरमी शहर के शासकीय राजीव गांधी महाविद्यालय कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन कॉलेज के बच्चों के द्वारा किया जा रहा है आपको बता दे कि हर साल भी भांति इस साल भी कॉलेज के बच्चों में रक्तदान शिविर को लगवाने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि यह शिविर दूसरों को जीवनदान देती हैं रक्तदान महादान हैं यह संदेश देने के लिए एवं लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने हेतु यह आयोजन कॉलेज परिसर में 6 जनवरी को किया जा रहा हैं कॉलेज के प्रोफेसर राज सर साहू सर एवं सलूजा सर एवं निधि मैडम ने बताया कि रक्तदान एक परोपकारी काम है जिसे हर किसी अवश्य करना चाहिए कॉलेज के बच्चों में यह भावना जगाने के लिए यह कार्यक्रम सराहनीय कदम है। इस कार्यक्रम के आयोजक हैं राजीव गांधी महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना रेडक्रॉस सोसाइटी एवं विशेष सहयोगी के रुप में है श्रीराम सेवा समिति लोरमी एवं ब्लड बैंक जिला अस्पताल मुंगेली कॉलेज के सभी गुरुजनों ने इस कार्यक्रम में सभी को भाग लेने के लिए एवं रक्तदान करके जीवनदान देने का अपील कर रहे हैं।
- पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए - May 24, 2026
- मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - May 23, 2026
- अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही - May 23, 2026









