लेटेस्ट न्यूज़
धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल | लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग | “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित | डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू के पहल से | विश्व बाघ दिवस: शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए बाघ और वृक्ष दोनों का संरक्षण जरूरी |

RECENT POSTS

लोरमी विकासखण्ड के ग्राम मंजूरहा में अवैध रूप से भंडारित 282 क्विंटल धान जब्त

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

लोरमी – कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार राजस्व एवं मंडी दल द्वारा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम मंजूरहा में मुन्ना यादव के घर में अवैध रूप से भंडारित लगभग 282 क्विंटल धान जब्त किया गया है। लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि जांच के दौरान मुन्ना यादव द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के कारण संपूर्ण धान की जब्ती की कार्यवाही की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार सी. पी. सोनी एवं शांतनु तारम, मंडी उप निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता एवं भागवत सूर्यवंशी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन तथा संग्रहण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही जंगल क्षेत्र के बैरियरों एवं सीमा क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में दुल्लापुर एवं बिजराकछार बैरियर, जंगल क्षेत्र लोरमी में खुड़िया उपार्जन केंद्र की तरफ आ रहे धान रखे वाहनों का टोकन एवं पर्ची पट्टा निरीक्षण किया जा रहा है।

अब तक 19 लाख 31 हजार से अधिक की हुई धान खरीदी

जिले में अब तक 45 हजार 661 किसानों से 19 लाख 31 हजार 691 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 42 हजार 407 किसानों को 399 करोड़ 79 लाख 33 हजार रूपए का भुगतान किया जा चुका है। उपार्जन केन्द्रों से 1 लाख 83 हजार 583 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी की जा रही है।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS