
अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा में शामिल करें – कलेक्टर
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जिला ब्यूरो मुंगेली- जितेंद्र पाठक
मुंगेली :- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत कृषकों को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक किसानों को बीमा आवरण में लाने के लिए कार्यालय उपसंचालक कृषि के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने मैदानी अमले को अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा में शामिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यशाला में उपस्थित किसानों को रबी मौसम की अधिसूचित फसल चना, गेहूं सिचिंत व असिचिंत, राई, सरसों एवं अलसी फसल को प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए फसल बीमा कराने की समझाईश दी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एम. आर. तिग्गा, सहायक संचालक श्रीमती वीणा ठाकुर एवं सुमान सिंह पैकरा सहित संबंधित अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह को किया संबोधित; कहा—’विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र को साकार कर रहा यह सांस्कृतिक महाकुंभ - September 23, 2026
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायगढ़ में 41वें चक्रधर समारोह को किया संबोधित; कहा—’विरासत भी, विकास भी’ के मंत्र को साकार कर रहा यह सांस्कृतिक महाकुंभ - September 23, 2026
- कोटा पुलिस की कार्रवाई: झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद - September 23, 2026





