
मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – पुलिस अधीक्षक मुुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 30 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नया बस स्टेण्ड मुंगेली के पास नशीला टेबलेट को अवैध रूप से बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली एस.आर. घृतलहरे के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर थाना प्रभारी मुुंगेली नेतृत्व में टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम शेख सलमान पिता शेख जल्लू उम्र 35 वर्ष साकिन बड़ेे बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक थैले में प्रतिबंधित नशीला टेबलेट में Nitrazepam Tablets IP NitrosunR 10, 7 Strips of 1×10 tablets each कुल 70 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 10mg Nitrazepam नशीली पदार्थ, Alprazolam Tablets IP 0-5 Alprascan 0-5, 46 Strips of 1×15 tablets each कुल 690 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 0-5mg Alprazolam नशीली पदार्थ, Alprazolam Tablets IP 0-5 Alprade 0-5, 44 Strips of 1×10 tablets each कुल 440 टेबलेट जिसमें प्रत्येक टेबलेट में 0-5mg Alprazolam नशीली पदार्थ जुमला कुल 1200 टेबलेट जिसमें कुल 1265 Mg नशीला टेबलेट बरामद किया गया। उसके पास मिले नशीले टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होने एवं नशे के आदी लोगों को अवैधरूप से बेचना स्वीकार किया। उक्त नशीली पदार्थ को आरोपी द्वारा मध्य प्रदेश से लाना बताया है, जिसके संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त स्वीकारोक्ति पर उसके विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 494/2024 धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह थाना प्रभारी, कमलफुल साहू, लोकेश राजपूत, दयाल गावस्कर, रवि कुमार जांगड़े, यशवंत डाहिरे, भेसज पाण्डेकर, राम किशोर कश्यप, राकेश बंजारे, महेन्द्र सिंह, हेमसिंह ठाकुर, अमीर चतुर्वेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पूर्व में भी है अपराध दर्ज –
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी जिसमें धारा 304A भादवि थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा, धारा 20 NDPS एक्ट थाना तखतपुर जिला बिलासपुर, धारा 3(2) जुआ अधिनियम थाना तखतपुर जिला बिलासपुर में अपराध कर
- खुड़िया जंगल मे चल रहे जुआ पर रेड कर 09 जुआड़ियों से नगद 53500 रूप्ये सहित कुल अनुमानित कीमत 07 लाख 33 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त कर जुआ एक्ट की प्रभावी कार्यवाही की - June 14, 2026
- भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते दो रजत व तीन कांस्य पदक - June 14, 2026
- मातारी सदन बरतेरी (बिल्हा) में महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल लिटरेसी व मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित - June 13, 2026









