लोरमी – 24 वी राज्य शालेय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन बॉक्सिंग रिंग , सुभाष स्टेडियम ,रायपुर में दिनाँक 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक किया गया । प्रतियोगिता में लोरमी विकासखंड से 5 खिलाड़ियों ने बिलासपुर जोन की टीम में अपना स्थान बनाया था। बालिका वर्ग में 52 किलो वजन वर्ग में प्रीति साहू शा. उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि ने स्वर्ण पदक , दुर्गेश्वरी साहू शा. उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि ने 54 किलो वजन वर्ग में कांस्य पदक , दीप्ति राजपूत महाराणा प्रताप उ. मा. विद्यालय झाफल ने 63 किलो वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता ।
17वर्ष बालिका वर्ग में अमीषा बंजारे शा. उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि ने 56 किलो वजन वर्ग में चतुर्थ स्थान , सरोजनी बैगा ,शा. उ. मा विद्यालय गोंड़खामहि ने पंचम स्थान प्राप्त किया । खिलाड़ियो के शानदार प्रदर्शन से बिलासपुर संभाग की 19 वर्ष बालिका की टीम ने ओवरआल उपविजेता का खिताब एवम 17 वर्ष बालिका टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया । प्रीति साहू का चयन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शालेय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2024 के लिए हुआ है । संभाग दल के प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह व मैनेजर मुकेश सिंह राठौर थे।

खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन पर सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय वर्मा , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डी. एस. राजपूत ,शा. उ. मा. विद्यालय गोंड़खामहि प्राचार्य सुरेश शुक्ला , महाराणा प्रताप उ. मा. विद्यालय झाफल के प्राचार्य सी. एस. राजपूत ,श्रीमती वर्षा ठाकुर , विनय साहू ,विंक्रम ठाकुर ,गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा , विजय अग्रवाल , युगल राजपूत , वेंकटेश्वर दास मानिकपुरी ,संजय राजपूत ,ओमप्रकाश वन्दे ,दीपक बंजारा ने बधाईया एवम उज्जवल भविष्य की कामना की ।
- मुंगेली पुलिस ने मंदिर चोरी के 02 प्रकरणों का किया खुलासा: 01 महिला और 01पुरुष से 1 लाख 75 हजार रूपये के आभूषण जप्त कर भेजा जेल - July 21, 2026
- मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि - July 20, 2026
- मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… - July 19, 2026



