लेटेस्ट न्यूज़
धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल | लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग | “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित | डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू के पहल से | विश्व बाघ दिवस: शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए बाघ और वृक्ष दोनों का संरक्षण जरूरी |

RECENT POSTS

कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत प्रदान किया 12 लाख रूपए का चेक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जिला मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में राजस्व विभाग के आरबीसी 6-4 के तहत तीन प्रकरणों में पीड़ित परिजनों को 04-04 लाख रूपए की दर से कुल 12 लाख रूपए का चेक प्रदान किया और घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम लाखासार के नवल सिंह ने बताया कि उनके दो पुत्रों की पानी में डुबने से मृत्यु हो गई थी। वहीं ग्राम मोहतरा तेली के गौतम कुमार ने बताया कि उनके पुत्र गीताराम जायसवाल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी। कलेक्टर ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि, ओला, असमयवृष्टि (बेमौसम वर्षा), पाला, शीतलहर, कीट-इल्ली, टिड्डी आदि, बाढ़, आंधी, तूफान, भूकंप, सूखा एवं अग्नि दुर्घटनाओं से हुई क्षति के मामलों में प्रभावितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधानों के तहत त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने ऐसी घटना की स्थिति में शासन-प्रशासन तक जानकारी पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी  संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS