
मूँगेली ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
सोशल मीडिया दो धारी तलवार, इसके उपयोग में सावधानी जरूरी : उप मुख्यमंत्री श्री साव

रायपुर/मूँगेली – उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी रविवार को रायपुर के कृष्ण नगर स्थित माँ कर्मा धाम में आयोजित साहू समाज के आईटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समारोह में कहा कि, साहू समाज में एक नई शुरुआत हुई है। आईटी प्रकोष्ठ के नव पदाधिकारियों ने शपथ ली है। समाज ने सभी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। आज दुनिया बदल गई है। आईटी का जमाना आ गया है। समाजिक जनों के बीच सूचनाएं देनी है। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया दो धारी तलवार है। इसके उपयोग में सावधानी बरतना जरूरी है। आजकल लोग बिना तथ्य जाने लिख देते हैं। इससे लोगों को बचना चाहिए।

समारोह को साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, विधायक गण मोतीलाल साहू, रोहित साहू, दीपेश साहू, संदीप साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आईटी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

- आर आई के रिक्त पद पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. - August 4, 2026
- छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें - August 3, 2026
- सर्व यादव समाज लोरमी का संगठन हुआ मजबूत, ग्रामीण व नगरीय इकाई का सर्वसम्मति से गठन,शत्रुघ्न यादव ग्रामीण,राहुल यादव बने लोरमी शहरी अध्यक्ष - August 2, 2026



