
मुंगेली ब्युरो चीफ – जितेन्द्र पाठक
मुंगेली – जैसे ही मोबाइल में नोटिफिकेशन की घंटीबजी, वैसे ही महिलाओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ये खुशी किसी और चीज की नहीं, बल्कि महतारी वंदन योजना की राशि महिलाओं के खाते में आने की थी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर से प्रदेश के 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत 09वीं किश्त की राशि अंतरित की। इसमें जिले के 02 लाख से अधिक महिलाएं भी शामिल है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने महिलाओं को इस राशि के साथ दीपावली की अग्रिम बधाई भी दी।महतारी वंदन योजना की राशि दीपावली से पहले मिलने से महिलाओं में खुशी की लहर है। मुंगेली विकासखंड के ग्राम कुंवागांव की मनीषा कश्यप बताती है कि पहले दीपावली का त्यौहार के समय हाथ में पैसा नहीं होने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन प्रदेश में जब से विष्णुदेव की सरकार बनी है, तब से हर महीने उनके खाते में एक हजार रुपए मिल जाता है। इस बार सरकार ने संवेदनशील पहल करते हुए दीपावली के पहले ही यह राशि हमारे खाते में अंतरित कर दी। इससे हमारी खुशी दुगुनी हो गई है। बच्चों के लिए पटाखे, दीप, मिठाई खरीदने में परेशानी नहीं होगी। महिलाओं ने राशि मिलने पर शासन प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने और उनके मान-सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से हर महीने उनके खाते में 01 हजार रुपए राशि अंतरित किया जा रहा है। इससे महिलाओं की न केवल छोटी छोटी जरूरतें पूरी हो रही है, बल्कि कई महिलाएं इस राशि का अपने व्यापार, व्यवसाय में उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। विष्णु के सुशासन में छत्तीसगढ़ संवर रहा है।
- धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल - August 1, 2026
- लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग - August 1, 2026
- पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग - July 31, 2026



