लेटेस्ट न्यूज़
धारदार टंगिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की हत्या: आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल | लूट की नीयत से प्रेस क्लब अध्यक्ष की कार पर पथराव कर जानलेवा हमला : पुलिस से कड़ी कार्रवाई व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग | पार्षद परिवार के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप! कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से की सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग | “पहल अभियान: बदलाव की शुरुआत सुरक्षा के साथ” पुलिस विभाग द्वारा आयोजित | डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू के पहल से | विश्व बाघ दिवस: शिवतराई में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम साव ने कहा पर्यावरण संतुलन के लिए बाघ और वृक्ष दोनों का संरक्षण जरूरी |

RECENT POSTS

10 किला गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार में कर रहे थे गांजा की तस्करी, मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली जिला ब्यूरो – जितेन्द्र पाठक

मुंगेली – मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1 लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे मुंगेली पुलिस को मिली सफलता अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुये रायपुर 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
आरोपीगण के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती एक लाख रूपये,  बलेनो कार कीमती 5 लाख रूपये जप्त किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के द्वारा जिला मुंगेली में अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशन दिया गया था पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 22 नवम्बर को मुखबीर सूचना मिली कि रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू, देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी तरफ परिवहन करते आ रहे है, सूचना तस्दीक पर थाना जरहागांव स्टाफ, सायबर स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के पास नाकेबंदी लगाया गया रात करीबन 10 बजे सामने से आ रही बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 को रोककर तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपी तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर, नेहरू साहू पिता सुथुराम साहू उम्र 35 वर्ष, देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जें से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराधू धारा 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 22 नवम्बर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल मुंगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, साइबर सेल से प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS