खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन पर 14 ट्रेक्टर ट्राली, 05 हाइवा व 01 पोकलेन मशीन व 01 जे सी बी मशीन जप्त

कलेक्टर के निर्देशानुसार एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04/04/2026, 05/04/2026 व 07/04/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतखंडी व धुमा, मानिकपुर लावर व राजपुर केकती क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान रतखंडी क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध उतखनन व परिवहन करते 10 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया।

धुमा मानिकपुर क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन व परिवहन करते 01 पोकलेन मशीन व 04 हाइवा वाहनों को जप्त किया गया है। लावर क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा जप्त किया गया है। राजपुर केकती क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी व 04 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। बुतेना क्षेत्र से मुरुम का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी वाहन को जप्त किया गया है।इस प्रकार जप्त कुल 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना तथा खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
- पूना फाउंडेशन की ओर से वनग्राम तिलई डबरा के बैगा परिवारों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जनसहयोग से प्राप्त राशि प्रदान किए - May 24, 2026
- मुंगेली पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, डिप्टी सीएम अरुण साव, आईजीपी रामगोपाल गर्ग कार्यशाला में वर्चुअली हुए शामिल, एसएसपी एवं एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - May 23, 2026
- अंबिकापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही - May 23, 2026









