[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

रायपुर धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal


थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

रामनगर क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।

रायपुर:  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.10.2026 को चौकी रामनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर कबीर चौक सब्जी बाजार रेलवे पटरी के किनारे एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर चौकी रामनगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा राजपूत नेपाली उर्फ चीरा गुड्डू, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुद्ध चौक रामनगर, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया,

आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा उक्त चाकू को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता:

  1. राजा राजपूत नेपाली उर्फ चीरा गुड्डू, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुद्ध चौक रामनगर, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छ.ग.)।
Ashwani Agrawal
[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS