लेटेस्ट न्यूज़
कोतरी नाला की सफाई कर वार्ड के पार्षद ने दिया स्वच्छता का संदेश | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल | वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी | नवलपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में सगे भाई ने ही की भाई-भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार |

RECENT POSTS

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र के मुंगेली जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की मांग रखी। उन्होंने मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग से श्री नड्डा जी को अवगत कराया।

तोखन साहू ने बताया कि जिला मुख्यालय मुंगेली में मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है। वर्तमान में मुंगेली से निकटतम चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर में स्थित है, जिसकी दूरी लगभग 55 किलोमीटर है।

उन्होंने कहा कि मुंगेली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार होगा। इससे मुंगेली सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने जे.पी. नड्डा जी से मुंगेली में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुंगेली जिले के विकास और क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से मांग किए थे।।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS