लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, शहीद जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान | कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं | साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” | 🇮🇳 छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! 🇮🇳 6 लेन हाईवे कारीडोर की मिली स्वीकृति  रायपुर → सिमगा → बेमेतरा → कवर्धा → भोपाल 🚧 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई रफ्तार 🚧 | डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा’’11 दिव्यांग को स्कूटी किये प्रदान… | मां त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर 13 नग लोहे के पाइप अनुमानित कीमत ₹9,000/- बरामद चोरी करने वाले तीन आरोपियों को लोरमी पुलिस ने किया गिरफ्तार। |

RECENT POSTS

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, शहीद जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, शहीद जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान

बिलासपुर,

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद  तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। गरिमामय और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में आयोजित समारोह में श्री तोखन साहू ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। परेड कमांडर भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पूर्ण वेशभूषा में सजे 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य परेड प्रदर्शन किया।

तोखन साहू ने दिलाई तिरंगा शपथ

समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश के प्रति कर्तव्यबोध और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदी ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

शहीद जवानों के परिजनों का तोखन साहू ने किया सम्मान

कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने सम्मानित किया। शहीदों के परिजनों के सम्मान के दौरान समारोह स्थल भावुक और गौरवपूर्ण वातावरण से भर उठा। तोखन साहू ने वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

50 अधिकारी-कर्मचारियों को  तोखन साहू ने दिए प्रशस्ति पत्र

शासकीय कार्यों एवं दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारी-कर्मचारियों को  तोखन साहू ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की।

महिला प्लाटूनों का शानदार प्रदर्शन परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम तथा नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर प्रथम, एनसीसी सीनियर गर्ल्स द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर बॉयज तृतीय रहे।

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांविभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने  तोखन साहू की उपस्थिति में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने प्रथम, एलसीआईटी बोदरी ने द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल और पद्माक्षी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सुश्री कनक साहू ने वंदे मातरम् की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभागायुक्त  सुनील जैन, कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, सीसीएफ  मनोज पांडे, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, दीपक सिंह, श्रीमती हर्षिता पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस का बड़ा प्रहार: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार     200 कट्टी चावल, 16 कट्टी शक्कर, नकदी व चोरी में प्रयुक्त पिकअप समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जब्त; अन्य जिलों में चोरी के मामलों के भी खुले राज