लेटेस्ट न्यूज़
सरगुजा: तीन दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, टैब और नकदी समेत 20 हजार का सामान बरामद | बिलासपुर: तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा गया | सरगुजा: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार | थाना सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद; दो अलग-अलग मामलों में 1 नाबालिग सहित 5 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई | लोरमी के जमुनाही में हाथियों का आतंक: तड़के 3 बजे घर की ओर बढ़ा झुंड, पत्नी-बच्चों को लेकर भागा ग्रामीण | उपमुख्यमंत्री साव से जनप्रतिनिधियों ने भेंटकर जाना कुशलक्षेम एवं नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा की |
[the_ad id="4350"]

RECENT POSTS

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित हुए सेमरसल के शिक्षक राजकुमार कश्यप

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मेरा व्यक्तिगत नहीं पूरे स्कूल व बच्चों का सम्मान है: राजकुमार

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली –  जिला कलेक्टर राहुल देव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल के शिक्षक व प्रभारी प्रधानपाठक राजकुमार कश्यप को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुंगेली के एस पी भोजराज पटेल थे। जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी, बी ई ओ, एबीईओ, संकुल समन्वयक, व्याख्याता, शिक्षकों सहित नवोदय विद्यालय में सम्मिलित नवोदित छात्र छात्राओं के मध्य यह सम्मान प्राप्त करना गौरव का क्षण था। सत्र 2023-24 में वर्ष भर शिक्षकीय क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के परिणाम स्वरूप विकासखंड व जिला स्तर पर गठित शिक्षा समिति की अनुशंसा पर राजकुमार कश्यप को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राजकुमार कश्यप ने इस पल को अपने बच्चों, पालकों, साथी शिक्षकों, संकुल सेमरसल व शिक्षा विभाग लोरमी को समर्पित किया। अपने परिवार जनों का आभार व्यक्त किया। अधिक सीखते हुए बच्चों को सुगमता से पढ़ाई लिखाई और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के अभियान को जारी रखने की बात कही। सेमरसल के शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षक उमाशंकर सिंह ने राजकुमार कश्यप को अपनी ओर बधाई प्रेषित की ।पूर्व प्रधानपाठक विश्वनाथ योगी, संकुल समन्वयक रामकुमार साहू, साथी शिक्षक राकेश पांडे, पुष्पा चतुर्वेदी सहित प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक आरती गुप्ता, ललिता शर्मा, स्मिता क्षत्रिय, स्वतंत्र ध्रुव, संकुल प्राचार्य दीपक ध्रुव, हरिशंकर जायसवाल, एन के पाटनवर, विवेक यादव,रामनारायण राजपूत, खेकतरा संकुल से चंद्रेश खत्री, मेला राम कश्यप, परमेश्वर प्रसाद सिन्हा,नरेंद्र कश्यप, मोरध्वज सिंह, दुर्गेश कश्यप, कोतरी से फत्ते राम कश्यप, द्वारिका दास वैष्णव व विकास समिति अध्यक्ष विजय निषाद, महेतर राम, गोविंद साहू, दामोदर पांडेय, दुर्जन कश्यप, महंत बालमुकुंद वैष्णव, सरपंच राजकुमार अनंत, नरेन्द्र मरावी, अरुण साहू, राहुल कश्यप, ताम्रध्वज, खेदु सिंह, धनेश्वर, शुभम सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर,एसपी के प्रेरणादायक उद्बोधन मिला,जो बच्चों के जीवन को गढ़ने में आशा के दीप बनकर उत्साहित बनाए रखेंगे। शिक्षा विभाग मुंगेली ने शानदार आयोजन कर शिक्षकों को गरिमा प्रदान किया है, वहीं सेवानिवृत्ति पर बहोरन सिंह मरावी को भी सम्मानित किया गया।

[the_ad_group id="76"]
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS