लेटेस्ट न्यूज़
नवलपुर गुड़ फैक्ट्री में हुये चोरी समान के साथ कबाड़ खरीददार सहित चार आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…  | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन | उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम | अंडर 13 शतरंज स्पर्धा बालक वर्ग में गीतांश साहू विजेता, योगेश बंजारे उपविजेता एवं बालिका वर्ग में मौली ध्रुव विजेता, रेणुका खत्री बनी उपविजेता | आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई में ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त | खनिजों के अवैध उत्खनन पर सख्ती, शिवनाथ नदी घाट पर संयुक्त कार्रवाई, पोकलेन मशीनें और हाइवा वाहन जब्त |

RECENT POSTS

मुंगेली पुलिस, लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों पर करेगी लगातार कार्यवाही

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली पुलिस, लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों पर करेगी लगातार कार्यवाही

जितेन्द्र पाठक की रिपोर्ट

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को पालतू कुत्ते द्वारा काटने पर पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ किया गया FIR*

मुंगेली – पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 22 सितम्बर के सुबह करीबन 10:30 बजे प्रार्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम घोरपुरा थाना मुंगेली के चिकित्सक डॉ० प्रणम्य वैष्ण्व पिता अमिताभ वैष्णव निवासी गांधी वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जो स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर अंदर में खड़े थे जिन्हें ग्राम घोरपुरा निवासी श्रीराम सिंह ठाकुर का काला रंग का पालतु पशु (कुत्ता) ने भोंकते हुऐ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के अंदर में जाकर काट लिया था। उक्त सूचना पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा पशु (कुत्ता) के स्वामी श्रीराम सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 426/2025 धारा 291 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है एंव विवेचना के क्रम में तथ्यों के अनुसार उक्त अपराध पर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी।

पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से उपेक्षापूर्ण छोडकर लापरवाही बरतने वाले गौवंशीय पशु को सड़क पर लावारिस की तरह छोडने वाले पशु मालिक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा भविष्य में इसी प्रकार की कृत्य करने वाले पशु स्वामियों के उपर लगातार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS