
मोबाईल चोरी के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार
आरोपी से एक नग मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी ए-3 को किया गया जप्त
आरोपी :- तौषिक कुमार साहू पिता केदार नाथ साहू उम्र 42 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराज पारा थाना सरकण्डा
मामला दिनांक 13.08.25 को प्रार्थी गोपाल मैती कोतवाली चौक बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके पी.आर.फैंसी एक्यूरियम दुकान में एक व्यक्ति समान लेने आया था, सामान लेने के बहाने काउंटर में रखे मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी ए-3 को चोरी कर ले गया है कि सूचना पर धारा 305 (ए) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के त्वरित आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर चोरी गये मोबाईल की पता तलाश की जा रही थी कि दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा में आये व्यक्ति की विडियो एवं हुलिया के आधार पर व मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी तौषिक कुमार साहू पिता केदार नाथ साहू उम्र 42 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराज पारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर को उसके घर से पुलिस टीम सउनि कृष्ण कुमार यादव एवं हमराह स्टॉफ के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर उक्त मोबाईल को चोरी करना स्वीकार करने पर चोरी हुए मसरूका को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
- विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख - March 17, 2026
- रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल - March 16, 2026
- लोरमी के सारधा में होटल प्रिंस में घरेलू गैस के उपयोग करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई - March 14, 2026





