लेटेस्ट न्यूज़
नगरपालिका लोरमी द्वारा अनुपयोगी खुले बोरवेल्स की कैपिंग हेतु कार्यवाही | विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख | रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल | लोरमी के सारधा में होटल प्रिंस में घरेलू गैस के उपयोग करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई | नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश | गोल्हापारा में मजदूरों के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया |

RECENT POSTS

जर्जर सड़कों से राहत दिलाने आगे आए लक्ष्मीकांत भास्कर टेढ़ाघौर से केस्तरा रोड मरम्मत की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

ब्यूरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली  – जिले की जनता को जर्जर सड़कों से हो रही परेशानियों को देखते हुए ज़िला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मुंगेली कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन टेढ़ाघौर से केस्तरा तक की सड़क की मरम्मत कराने के संबंध में दिया गया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी, लेकिन अब यह पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है, क्योंकि कई दुर्घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं।

लक्ष्मीकांत भास्कर ने कहा कि यदि बरसात शुरू होने से पहले इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाएगा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए टेढ़ाघौर से कैस्तरा मार्ग की तत्काल मरम्मत की जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भी भारी असंतोष देखा जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद
जनता को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा और सड़क की मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS