लेटेस्ट न्यूज़
माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़ | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु परिवहनकर्ताओं की बैठक आयोजित पुलिस एवं प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय | भिलाई में गूंजा मुक्केबाज़ों का दम, राज्य चैंपियनशिप में दीप्ति ने स्वर्ण ,निखिल,अखिल ने जीते कांस्य पदक | कोटा-लोरमी-पंडरिया सड़क के लिए 84.89 करोड़ स्वीकृत: उपमुख्यमंत्री श्री साव की सौगात | पूर्व सैनिकों के समस्याओं समाधान हेतु विधानसभा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से किया सौजन्य भेंट। | लोरमी से निःशुल्क तीर्थयात्रा रतनपुर में 50 निर्धन महिलाएं होंगी शामिल |

RECENT POSTS

माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

माॅ महामाया मंदिर एवं कंकालिन मंदिर का जंवारा  विसर्जन किया गया, रामनवमी के अवसर पर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, दर्शन के लिए श्रद्धालुओ की लगी भीड़

लोरमी – चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना किया जाता रहा है श्रद्धालुओं के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश एवं ज्वारा कलश प्रज्ज्वलित किया गया जिसका नवरात्रि के नवें दिन नवमी में जसगीत के साथ ज्वारा का विसर्जन किया गया इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहॅूचे।

चैत्र नवरात्र माता का आराधना का पर्व नवरात्रि के अंतिम दिवस में नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओ के द्वारा मनोकामना ज्योति कलश एवं ज्वारा प्रज्जवलित किया गया था महाष्टमी के दूसरे दिन प्रज्वलित ज्वारा का विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाता है नगर के कंकालिन मंदिर सुबह एवं माॅ महामाया मंदिर में रात्रि को ज्वारा निकाला गया।

माॅ कंकालिन मंदिर का ज्वारा सुबह माता का आराधना करते जसगीत के साथ विर्सजन के लिए निकाली गयी श्रद्धालुओं के द्वारा ज्योत ज्वारा का पूजा अर्चना किया गया। माँ कंकालिन मंदिर की ज्योत ज्वारा मंदिर प्रांगण से निकलकर कुम्हारा पारा, ब्राह्मणपारा, राजाबाड़ा, शिवमंदिर, फौव्वारा चौक होते हुए मनियारी नदी में ज्वारा का विसर्जन किया गया।

रात्रि में नगर के पहाड़ी वाली मैया माॅ माहामाया मंदिर से ज्वाॅरा मंदिर प्रांगण से निकाली गयी माता की जयकारों के साथ ज्वाॅरा के साथ जसगीत के द्वारा माता का गीत का भजन करते ज्वाॅरा विर्सजन किया गया। इस दौरान नगर के श्रद्धालुगण ज्वाॅरा के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में माॅ माहामाया मंदिर से लेकर मनियारी धाट तक भीड लगी रही। माॅ महामाया मंदिर ज्वाॅरा मंदिर प्रांगण से निकल कर ब्राह्मणपारा, शिवमन्दिर, राजाबाड़ा, फौव्वारा चौक, मुख्य मार्ग होते हुये शीतला पारा स्थित मनियारी घाट में ज्वाॅरा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ काफी रही श्रद्धालुओं के द्वारा अपनी मनोकामना के लिये ज्वारा के नीचे लेट कर अपने ऊपर से ज्वारा निकलवाते हुए अपनी परिवार की खुशहाली की मनोकामना किये।

रामनवमी के अवसर पर श्री रामजानकी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना –

रामनवमी के अवसर पर लोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के विशेष पूजा अर्चना कर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। रामनवमी के अवसर नगर के मंदिरों से निकली ज्वारा विसर्जन के लिए का भी विशेष पूजा अर्चना किया गया व मीठा पेय वितरण किया गया। इस अवसर पर महंत सीमांत जानी वैष्णव, आकाश वैष्णव, शशांक वैष्णव, समीर पाठक, अंकित यादव, अंश पाठक, मोनू यादव आशुतोष, पिंटू खत्री, मंटी जायसवाल उपस्थित रहे।

मानस मंच स्थित श्रीराम में विशेष पूजा अर्चना –

लोरमी नगर के वार्ड क्रमाक 6 में श्रीरामचरित मानस मंच स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीराम कथा समिति के द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर विशेष भोग अर्पित कर महाआरती किया गया वही भंडारा प्रसाद का वितरण समिति के द्वारा किया गया। सुबह से रात्रि तक श्रीराम की पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय जय श्रीराम के जय जयकारो से मानस मंच श्रीराम मय रहा।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS