लेटेस्ट न्यूज़
नगरपालिका लोरमी द्वारा अनुपयोगी खुले बोरवेल्स की कैपिंग हेतु कार्यवाही | विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख | रहंगी, हरदी बांध में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू हुए शामिल | लोरमी के सारधा में होटल प्रिंस में घरेलू गैस के उपयोग करते पाए जाने पर कार्यवाही की गई | नांदघाट-मुंगेली सड़क के लिए 112.89 करोड़ की निविदा मंजूर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्यपालन अभियंता को समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश | गोल्हापारा में मजदूरों के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया |

RECENT POSTS

अभियान “पहल” के तहत जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार का कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

➡️ मुंगेली पुलिस द्वारा पुलिस जवानो का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाने रक्षित केन्द्र मुंगेली मे स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।

➡️ अभियान “पहल” के तहत पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों व परिवार के सदस्यों के द्वारा कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

मुंगेली – मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन मे चलायी जा रही अभियान “पहल” के तहत आज दिनांक 27 जून को जिले में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियो एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का विशेषज्ञ/डॉक्टरों की टीम के माध्यम से पुलिस लाइन मुंगेली मे स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतू शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों का विशेष डॉक्टरों की टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, हड्डी रोग, महिलाओं से संबंधित बिमारी तथा बच्चों का भी स्वास्थ्य परामर्श एवं उचित ईलाज करायी जाकर निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभियान “पहल” के तहत स्वास्थ्य शिविर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों के लिये आयोजित किया गया क्योंकि पुलिस कर्मचारियों के लिए अत्यंत व्यस्तता के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रख पाना मुश्किल हो जाता है, स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य समय रहते पुलिसकर्मियों को गंभीर बिमारी से बचाया जा सके एवं प्राथमिक स्तर पर बिमारी की जानकारी प्राप्त कर उचित ईलाज करा सकते है, साथ ही स्वास्थ्य शिविर मे जिन पुलिसकर्मियों का जांच दौरान कोई गंभीर बिमारी होना पता चलता है तो विभाग के द्वारा हरसंभव मदद किया जावेगा, पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल तथा कार्यक्षमता को सुदृण करने हेतु स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम मे डॉक्टर डॉ. देवेश खाण्डे (नेत्र रोग विशेषज्ञ), प्रदीप कुमार जायसवाल (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. भुपेन्द्र सिंह टण्डन (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. विजेन्द्र पाटले (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. संजय ओबराय (मानसिक रोग विशेषज्ञ) डॉ. ज्ञानेन्द्र भारद्वाज (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. मधु आनंद बंजारे चिकित्सा अधिकारी, डॉ. कासिम कुरैशी (दन्त चिकित्सक), अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS