लेटेस्ट न्यूज़
खुड़िया जलाशय में उफान, वेस्ट बियर से छलका पानी…कारी डोंगरी पुल पानी में डूबा | भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में देर रात तक राहत एवं निगरानी कार्य जारी | डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू | नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़ उपमुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद | आर आई के रिक्त पद पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने खोला मोर्चा, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन.. | छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें |

RECENT POSTS

हर घर तिरंगा: देशभक्ति के रंग में रंगा मुंगेली, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,125 मीटर तिरंगे के साथ दिखी अद्भुत एकता

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र पाठक

हर घर तिरंगा: देशभक्ति के रंग में रंगा मुंगेली, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

125 मीटर तिरंगे के साथ दिखी अद्भुत एकता

मुंगेली – स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिला मुख्यालय स्थित आगर खेल परिसर से जिला कलेक्टोरेट के जनदर्शन कक्ष तक ‘‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’ की थीम पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों को एकजुट करते हुए देश प्रेम की भावना जगाना एवं एक झंडे के नीचे पारस्परिक सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना था। इस यात्रा में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक दीनानाथ केशरवानी, आमजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की विशेष बात यह थी कि 125 मीटर लंबे तिरंगा को स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में थामे पारस्परिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन जनदर्शन कक्ष में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुन्नू मोहले ने कहा कि ‘‘जय जवान, जय किसान’’ ‘‘हिंदुस्तान रहे महान’’। उन्होंने कहा कि 1947 के पहले हमारा देश गुलाम था, स्वतंत्रता पूर्व हमारे पूर्वजों ने तरह-तरह की यातनाएं सही। देश की आजादी के लिए हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने संविधान और देश के कानून का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आज के इस भव्य कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

कलेक्टर ने कहा कि हम जो भी कार्य कर रहे हैं, हम चाहे किसी भी भूमिका में है, अपना कार्य बहुत ही ईमानदारी और पूर्ण मनोयोग से करें। अनुशासन व ईमानदारी से लोगों के लिए की गई सेवा ही सही मायने में देशभक्ति है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षण के माध्यम से ही हम रोल मॉडल तैयार कर सकते हैं। अनुशासित बनना और देश के प्रति पूर्ण निष्ठा भाव रखना ही तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जिले के वीर सपूतों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने सभी लोगों से अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संगठन और एकता में बहुत शक्ति है। जब हम कदम से कदम से मिलाकर चलते हैं, तब सशक्त भारत बनता है। उन्होंने अनुशासन के महत्व को बताते हुए कहा कि अनुशासन के कारण हम संगठित होते हैं। अनुशासन ही वह शक्ति है जो हमारे राष्ट्र और परिवार को बांध कर कर रखा है। अपने घर, परिवार में बच्चों को भगत सिंह जैसा राष्ट्रभक्त और बलिदानी का संस्कार देते हुए उन्हें आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम के समापन में जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिरिक कलेक्टर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़ रेजिमेंट से लेकर सेना की छावनी और आयुध डिपो की मांग,पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स में पूर्ण छूट तक—संतोष साहू ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के समक्ष उठाई सैनिक हितों की प्रमुख मांगें