लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |
लेटेस्ट न्यूज़
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर “तूता मैदान गूंजा शिक्षकों के नारों से – लोरमी ब्लॉक ने दिखाया एकता का दम”7 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान | “विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जब भगवान स्वयं भक्तों के बीच आते हैं। आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम।” | प्रेम प्रसंग के रंजिश में पिता और पुत्र ने ली युवक की जान, दोनों को आजीवन कारावास की सजा  | केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल | भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास |

RECENT POSTS

डिप्टी सीएम ने जनदर्शन में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

जन संवाद से जनकल्याण ही विष्णु के सुशासन का उद्देश्य – उप मुख्यमंत्री साव

ब्युरो चीफ – जितेन्द्र कुमार पाठक

लोरमी – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के नगर पालिका लोरमी स्थित विश्राम गृह में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन संवाद से जनकल्याण ही विष्णु के सुशासन का उद्देश्य है। ‘‘जनता से सीधा संवाद शासन की जवाबदेही का प्रतीक है।’’ जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित थे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और राजस्व से संबंधित अपनी शिकायतें और मांगें प्रस्तुत कीं।


उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक पढ़ा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनदर्शन में कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम नारायणपुर की आरती साहू ने नवीन राशनकार्ड बनवाने, कृष्ण कुमार मिश्रा ने ऋण पुस्तिका दिलाने, फूलचंद साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए।

लोरमी में जनदर्शन बना समस्याओं के समाधान का मंच उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह जनदर्शन कार्यक्रम मेला जैसे प्रतीत हो रहा है। अब खेती किसानी का कार्य शुरू होने वाला है, ऐसे में सबसे पहले मिलकर समस्याओं का समाधान किया जाए, यही इस जनदर्शन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया।

उपमुख्यंत्री ने वृक्षोरापण एवं जल संरक्षण का किया आह्वान उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने और हर गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। बरसात के मौसम में जल संरक्षण की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा सभी गांवों के नागरिक बरसात के पानी का विभिन्न माध्यमों से संचय करें, ताकि तालाब और जलस्रोत भर सकें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी को छत्तीसगढ़ की अग्रणी विधानसभा बनाना है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बताया कि जनदर्शन में मुख्य रूप से खाद्य, विद्युत, राजस्व एवं वन विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का विधिवत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसमस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।


इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, गुरमीत सलुजा, विनय साहू, धनीराम यादव, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, नपा उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जपं उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, राकेश दुबे,निरंजन अग्रवाल, अंजना देवी, रत्ना काठले, सुशील यादव, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, रवि शर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता,  लेखराज ठाकुर, दिनेश साहू, उदय जायसवाल, दिनेश कश्यप, राजेन्द्र साहू, विश्वास दुबे, घँशु राजपूत, शैलेंद्र सलुजा, नरेंद्र खत्री, विकास केशरवानी, हितेश सापरिया, उत्तम साहू, रवि शुक्ला, सोहन डड़सेना, घनश्याम यादव, आलोक शिवहरे, शिवशंकर यादव, सालिक बंजारे, माधव तिवारी, शशांक वैष्णव, तामेश्वर साहू, श्रेय त्रिपाठी, मुकूल त्रिपाठी, मुकेश जायसवाल, देवेंद्र केशरवानी, पवन गुप्ता, मोटू गुप्ता, विशाल यादव, अशोक यादव, मनोज यादव, अमित यादव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ शप्रभाकर पाण्डेय, लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी, शेखर पटेल, शांतुन  तारम सीपी सोनी, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS