लेटेस्ट न्यूज़
मुंगेली में वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत का 25 वाँ शहादत दिवस, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, शहीदों को वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि   | मनियारी नदी में उफान : 19 वनग्रामों से जुड़ने वाली कारीडोंगरी पुलिया बाढ़ के चपेट में ! प्रशासन ने एहतिहातन किया बन्द… | मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश। | मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश | मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए बढ़ाया कदम | वन अधिकार पत्रों में अनियमितताओं की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित |

RECENT POSTS

युवा लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की पुस्तक का उपमुख्यमंत्री ने किया विमोचन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

युवा लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की पुस्तक का उपमुख्यमंत्री ने किया विमोचन

मुंगेली जिले के लोरमी के मजगांव निवासी डॉ. दिलीप सिंह राजपूत की साहित्य और समाज के अंतर्संबंधों को रेखांकित करती प्रथम कृति ‘चित्रा मुद्गल के कथा साहित्य में सामाजिक चेतना’ का विमोचन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव द्वारा किया गया। उनके शासकीय निवास पर आयोजित एक गरिमामयी संक्षिप्त समारोह में उपमुख्यमंत्री ने पुस्तक का अनावरण करते हुए लेखक को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई दी।

साहित्य समाज का दर्पण: उपमुख्यमंत्री

विमोचन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह समाज की विसंगतियों को दूर करने और नई चेतना जागृत करने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने डॉ. दिलीप सिंह राजपूत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी लेखनशैली एवं विषयवस्तु की गहराई से समझ ने मुझे बहुत अधिक प्रभावित किया है। मंत्री जी ने कहा कि यह पुस्तक निश्चय ही समाज में एक नवीन चेतना जागृत करेगी तथा पाठकों को भी निश्चित रूप से पसंद आएगी।
पुस्तक का सार
लेखक डॉ. दिलीप सिंह राजपूत ने बताया कि इस पुस्तक में साहित्य अकादमी से सम्मानित चित्रा मुद्गल जी की कहानियों और उपन्यासों में निहित सामाजिक सरोकारों, स्त्री विमर्श, दलित चेतना और मध्यम वर्ग के संघर्षों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पुस्तक का विमोचन होना गौरव की बात है, जिससे अकादमिक जगत और साहित्य प्रेमियों को प्रेरणा मिलेगी।

Ashwani Agrawal
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS

मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराने, छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘समाधान एप’ में पंजीयन कर राज्य एवं अन्य राज्यों से आने वाले किरायेदारों की जानकारी दर्ज करने तथा थाना/चौकी प्रभारियों को मकान मालिकों को जागरूक कर नोटिस जारी करने एवं फेरीवालों का दस्तावेज सत्यापन कराने दिये गये निर्देश।

मुंगेली जिले में भारी बारिश के मद्देनजर -जन-धन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ जिला प्रशासन अलर्ट- कलेक्टर                              व्यापक सुरक्षा एवं एहतिहात के कलेक्टर ने दिए निर्देश