
मुंगेली ब्यूरो- जितेन्द्र कुमार पाठक
लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 1 अगस्त को अपने मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 1 अगस्त को बिलासपुर से सवेरे साढ़े दस बजे सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी के शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी में गुरूद्वारा में रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव दोपहर ढाई बजे लोरमी व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। वे दोपहर तीन बजे लोरमी के शिवघाट में मंदिर दर्शन एवं वृक्षारोपण करेंगे। श्री साव शाम चार बजे शिवघाट से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम साढ़े छह बजे नवा रायपुर पहुंचेंगे।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - July 12, 2026
- भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास - July 11, 2026
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीन प्रमुख ग्रामीण सड़कों के लिए 26 करोड़ 61 लाख किये मंजूर - July 11, 2026



