लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर ने लोरमी में प्रस्तावित नगर उद्यान स्थल का निरीक्षण, भूमि विवाद के शीघ्र निराकरण एवं विकास कार्यों में तेजी के निर्देश* | कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक | अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल का जन्मदिवस सेवा और संकल्प के साथ मनाया गया | सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व सैनिकों के सम्मान,अधिकारों एवं उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तोखन साहू राज्य मंत्री से महत्वपूर्ण सार्थक भेंट की गई। | जिला चिकित्सालय मुंगेली में 03 वर्षीय मासूम के गले से डॉक्टरों की सजगता से सफल ऑपरेशन कर निकाला गया सिक्का | छत्तीसगढ़ में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें,90.5 किलोमीटर सड़कों का जाल 708 करोड़ रुपए लोक निर्माण विभाग ने किये मंजूर |

RECENT POSTS

कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

कलेक्टर ने ली लोरमी में पर्यटन विकास को लेकर अहम बैठक

पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने दिए निर्देश

जितेन्द्र पाठक

लोरमी – मुंगेली जिले के समग्र विकास एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बैठक लेकर लोरमी में पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यावहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन के क्षेत्र में जिले को नई पहचान दिलाने तथा नया आयाम देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रिसॉर्ट निर्माण, एडवेंचर गतिविधियों के विकास एवं आधुनिक शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिले में उपलब्ध प्राकृतिक एवं भौगोलिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं का आकलन किया गया।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन विकास की दृष्टि से व्यवहारिक एवं प्रभावी योजनाएं तैयार की जाएं, जिससे जिले में रोजगार के अवसर सृजित हों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। बैठक में आर्किटेक्ट आशीष रॉय, मानस हल्दर, अर्बन प्लानर एवं शुभम घाटगे ने अपने तकनीकी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन स्थलों के विकास, आकर्षक डिजाइन एवं सतत विकास के दृष्टिकोण पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव एवं सहमति प्रदान की। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि मुंगेली को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे, जिससे जिले के विकास को नई गति मिल सके।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS