लेटेस्ट न्यूज़
कोनी पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का किया खुलासा, 4.81 लाख का मशरूका बरामद | लोरमी में जनभागीदारी से कोतरी नदी की सूरत बदलने की मुहिम, तीसरे रविवार को भी युवाओं और नागरिकों ने पार्षद के नेतृत्व में किया श्रमदान | लोरमी पुलिस की ताबड़तोड़ बड़ी कार्रवाई: 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार | युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : तोखन साहू 👉 रायपुर में 20वें रोजगार मेले में 215 नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए | लोरमी के आकर्षक गणेश जी की प्रतिमाएं एवं पंडाल एवं साजसज्जा | श्री वरद गणेश उत्सव समिति डबरीपारा के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जलाया गया। |

RECENT POSTS

सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सहायक शिक्षकों का आक्रोश उमड़ा, फेडरेशन ने दिया आंदोलन का संकेत

मुंगेली/लोरमी

शिक्षक हितों की अनदेखी से नाराज छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन ने आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री अभिजीत तिवारी ने कहा कि शिक्षक स्कूलों की रीढ़ हैं, लेकिन उनके हितों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने सहायक शिक्षकों के हित में मोदी की गारंटी देते हुए घोषणाएँ कीं, लेकिन जमीन पर अमल दिखाई नहीं दे रहा है। मनोज कश्यप ने साफ कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ और भाजपा के घोषणा पत्र में रखी गई अपेक्षाओं पर सरकार तत्काल निर्णय ले, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र बंजारे एवं माया सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में दी गई मोदी की गारंटी तथा छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणाएँ धरातल पर लागू नहीं हुईं।इसके अतिरिक्त टी ई टी की अनिवार्यता तथा VSK एप्स के प्रति आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है l
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर राज्यस्तरीय आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। तीनों ब्लॉक अध्यक्ष सहित निलेश दुबे, राधिका देवांगन, अखिलेश शर्मा, ओमप्रकाश ध्रुव आदि ने संबोधित किया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS