जी.एच. रायसोनी मेमोरियल जिला रेपिड शतरंज़ प्रतियोगिता में अंशुल बने चैंपियन , अमृतेश उपविजेता , 30,000 रूपये कुल पुरस्कार राशि

लोरमी – जी. एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त पहल व छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज़ संघ के निर्देशन में मुंगेली जिला शतरंज़ संघ द्वारा जी. एच. रायसोनी मेमोरियल एक दिवसीय रेपिड शतरंज़ स्पर्धा का आयोजन विकासखण्ड खेल केंद्र , लोरमी में 14 दिसम्बर को किया गया। मुंगेली जिला शतरंज़ संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जी. एच. रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में शतरंज़ खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियो को एक प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा हैं ताकि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ सके ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि शर्मा , अधिवक्ता विशिष्ट अतिथि सूर्यकान्त शर्मा , वरिष्ठ सदस्य , मुंगेली जिला शतरंज़ संघ एवम सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष मुंगेली जिला शतरंज़ संघ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ । प्रतियोगिता में पथरिया , मुंगेली एवम लोरमी से कुल 87 खिलाड़ियो ने भाग लिया । प्रतियोगिता 25 मिनट व 5 सेकंड इंक्रीमेंट के समय सीमा में 7 राउण्ड में आयोजित हुआ ।स्पर्धा में 5 वर्ष से 51 वर्ष आयु समूह के खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अशोक जायसवाल , उपाध्यक्ष , नगर पालिका परिषद लोरमी , विशिष्ट अतिथि विजय वर्मा , सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ ।
इस प्रतियोगिता में कुल 30 ,000 रुपये की नगद पुरस्कार राशि , ट्रॉफी मेडल्स विजेता खिलाड़ियो को दी गई।

प्रतियोगिता में मास्टर्स वर्ग में प्रथम पुरस्कार अंशुल शर्मा , लोरमी 3500 रुपए नगद एवम ट्रॉफी ,
द्वितीय पुरस्कार अमृतेश उपाध्याय ,मुंगेली 2500 रुपये एवम ट्रॉफी ,
तृतीय पुरस्कार किशन कुमार , पथरिया 2000 रुपये एवम ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार दीपेश साहू लोरमी 1500 रुपये एवम मोमेंटो ,
पांचवा पुरस्कार सोमेश सिंह राजपूत 1000 रुपये एवम मोमेंटो ,
छठवां चन्द्राप्रकाश बंजारे पथरिया 600 रुपये नगद
सातवा कौशलेश गुप्ता मुंगेली 600 रुपये नगद
आठवां चंदिका प्रसाद पटेल लोरमी 600 रुपये
नवा वेन्कटेशवर दास मानिकपुरी लोरमी 600 रुपये
दसवां पुरस्कार द्विजेन्द्र सिंह गहरवार 600 रुपये नगद ,
ग्यारहवा देवेंद्र सिन्हा मुंगेली 300 रुपये नगद ,
बारहवा कैलाश मांडले पथरिया 300 रुपये
तेरहवाँ नौरोज़ी बंजारे लोरमी 300 रुपये
चौदहवाँ अजय बघेल पथरिया 300 रुपये
पंद्रहवाँ कुंदन नट लोरमी 300 रुपये
सोलहवाँ मनोहर सिंह लोरमी 300 रुपये
सत्रहवाँ दिलहरण सिंह ध्रुव लोरमी 300 रुपये
अठारहवा हर्षित शर्मा लोरमी 300 रुपये
उन्नीसवाँ दीपेश केशरवानी मुंगेली 300 रुपये
बिसवा भूपेंद्र कुमार केशरवानी लोरमी 300 रुपये
इकीसवा अश्विनी उइके लोरमी 300 रुपये
बाइसवा सक्छम गुप्ता लोरमी 300 रुपये
तेइसवां अर्शन ईब्राहिम लोरमी 300 रुपये
जूनियर बालक वर्ग में प्रथम यश शर्मा लोरमी 600 रुपये एवम ट्रॉफी
द्वितीय राजेश पाटले लोरमी 400 रुपये एवम ट्रॉफी
तृतीय अभिज्ञान साहू लोरमी 300 रुपये एवम ट्रॉफी

जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम सृष्टि गुप्ता लोरमी 600 रुपये एवम ट्रॉफी
द्वितीय अंकिता धृतलहरे मुंगेली 400 रुपये एवम ट्रॉफी
तृतीय जिज्ञासा बंजारे लोरमी 300 रुपये एवम ट्रॉफी

लिटिल मास्टर्स 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम अमन कुमार मिरी लोरमी 2000 रुपये एवम ट्रॉफी
द्वितीय इशांत पटेल लोरमी 1500 एवम ट्रॉफी
तृतीय नेतराम कोशरिया पथरिया 1000 रुपये एवम ट्रॉफी
चतुर्थ अनुराग बंजारे लोरमी 600 रुपये एवम ट्रॉफी
पाँचवा अभिज्ञान पांडेय मुंगेली 400 रुपये एवम ट्रॉफी
छठवां आशुतोष जायसवाल लोरमी 300 रुपये
सातवा हिमांशु निषाद लोरमी 300 रुपये
आठवां लुवेश बंजारे लोरमी 300 रुपये
नवा अनिरुद्ध जायसवाल लोरमी 300 रुपये
दसवां सोहराब पथरिया 300 रुपये
आयु 11 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम आदवित उपाध्याय मुंगेली 400 रुपये एवम ट्रॉफी
द्वितीय गुंजित सिंह परिहार मुंगेली 350 रुपये एवम ट्रॉफी

आयु 11 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम संजीवनी कुर्रे मुंगेली 400 रुपये एवम ट्रॉफी
द्वितीय मौली ध्रुव लोरमी 350 रुपये एवम ट्रॉफी
आयु 9 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रुद्राक्ष शर्मा लोरमी 400 रुपये एवम ट्रॉफी
आयु 9 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम आराध्या जायसवाल लोरमी 400 रुपये एवम ट्रॉफी
द्वितीय अभ्या बघेल पथरिया 350 रुपये एवम ट्रॉफी

आयु 7 वर्ष में प्रथम जे अचित्या राव लोरमी 400 रुपये एवम ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक ओमप्रकाश वन्दे ,उप मुख्य निर्णायक मनोज साहू एवम निर्णायक राहुल रात्रे थे । मंच संचालन अरविंद पांडेय ने किया । कार्यक्रम आयोजन में मुख्य रूप से योगदान युगल राजपूत , इतवारी कुर्रे , जितेंद्र साहू का रहा ।
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद जी महाराज के अवतरण दिवस पर विशेष आयोजन - September 5, 2026
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल - September 5, 2026
- वनांचल क्षेत्र में बढ़ते मलेरिया के प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिया संज्ञान, गांवों में वितरित की गई मच्छरदानियां - September 4, 2026



