
- पाकिटमारी करने वाले 02 व्यक्ति गिरफ्तार थाना तखतपुर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा- 304,3(5)bns के तहत मामला दर्ज किया गया
- पाकेटमारो से 18,000/ रूपये किया गया बरामद
- गिरफ्तार आरोपी :-प्रकाश संवरा पिता मंगल संवरा उम्र- 23 , हीरू संवरा पिता भूरवा संवरा उम्र- 22 वर्ष निवासी पण्डरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम छ.ग.
- पुलिस से
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेन्द्र मेरसा निवासी ग्राम बराही द्वारा दिनांक 13.09.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान मण्डी चौक तखतपुर में उसके पाकिट से 2000/ रूपये एवं अन्य कार्यकरताओं के पाकिट से 40,000/ रूपये कोई व्यक्ति भीड का फायदा उठाकर पाकिटमारी कर लिया है। प्रकरण में त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से संदेही प्रकाश संवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम पण्डरिया जिला कबीरधाम भेजा गया, जहां से एक उसके साथी आरोपी हीरू संवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर दोनों आरोपियों से पाकिटमारी का रकम 18,000/ रूपये जप्त कर आरोपियों को आज दिनांक 14.09.2025 कोगिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी ।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- मुकबधिर दिव्यांग के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - July 12, 2026
- भिक्षावृत्ति से हटाकर शिक्षा के माध्यम से ‘नट’ समुदाय को मुख्य धारा में लाने का प्रयास - July 11, 2026
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीन प्रमुख ग्रामीण सड़कों के लिए 26 करोड़ 61 लाख किये मंजूर - July 11, 2026



