दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जूनापारा पुलिस ने ग्राम राम्हेपुर में नाला किनारे जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जा रही है।

इसी अभियान के तहत जूनापारा पुलिस की टीम ने ग्राम राम्हेपुर नाला के किनारे जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छेदी ध्रुव, पिता स्व. केजू ध्रुव; राजेन्द्र नवरंग, पिता गंगाराम नवरंग; विनोद साहू, पिता बाबूलाल साहू तथा अयोध्या प्रसाद साहू, पिता स्व. बहोरी साहू के रूप में हुई है। चारों आरोपी ग्राम भीमपुरी के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
इनकी रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में जूनापारा प्रभारी संजीव ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक भुनेशराम साहू, आरक्षक अजय जायसवाल, देवनारायण दास, रोहित कौशिक एवं नव आरक्षक हरिश राजपूत का विशेष योगदान रहा।
बिलासपुर पुलिस ने त्योहारी पर्वों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत पेट्रोलिंग और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
- दिवाली से पहले जूनापारा पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार - October 16, 2026
- विश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी जिला अध्यक्ष तो डॉ. दिलीप सिंह राजपूत बने जिला उपाध्यक्ष - October 16, 2026
- ग्राम बांधा में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 31 नग सागौन की लकड़ी बरामद - October 16, 2026

