लेटेस्ट न्यूज़
सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन | बकुलमुनी आश्रम मलगा में भक्ति, गुरु-सानिध्य और शिव आराधना की दिव्य अनुभूति, | भाजपा की कार्यसंस्कृति में जनसेवा सर्वोपरि, सहयोग केंद्र में तोखन साहू ने सुनीं जनता की बातें | नकली, अवमानक एवं अवैध नारकोटिक औषधियों की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान जारी | सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को न्याय मिलना आसान होगा लद्दाख में खुलेगी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की बेंच, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी | अचानक पीपरतराई स्कूल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन ; विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद के साथ शिक्षा, मध्यान्ह भोजन, खेलकूद और मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा |

RECENT POSTS

सावन मिलन समारोह : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

सावन मिलन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लीलावती साहू भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला मुंगेली द्वारा आयोजित जिला महिला मोर्चा परिचय बैठक एवं सावन मिलन समारोह में शामिल हुए।

सावन की पावन बेला में आयोजित इस समारोह में  तोखन साहू ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन केवल एक माह नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ा पवित्र अवसर है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। मातृशक्ति ने संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलती है।

श्री साहू ने सावन मिलन के अवसर पर उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश एवं देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए।

कार्यक्रम में मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव की धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव, भाजपा जिला अध्यक्ष  दीनानाथ केसरवानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजना दास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती कल्याणी साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सावन मिलन समारोह का वातावरण भक्ति, उल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ सावन पर्व मनाया और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS