RECENT POSTS

लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की दादागिरी, वीडियो वायरल, डॉक्टरों से बदसलूकी का आरोप

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की दादागिरी, वीडियो वायरल, डॉक्टरों से बदसलूकी का आरोप

मुंगेली : मुंगेली जिले के लोरमी स्थित शासकीय अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों की कथित दादागिरी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि निजी एम्बुलेंस संचालक अजय टंडन अपने साथियों के साथ अस्पताल परिसर में जबरन घुसा और भर्ती एक मरीज को बिना अनुमति के निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।

इस दौरान जब अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकी दी गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वहां मौजूद बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और एक महिला डॉक्टर को भी अपशब्द कहे गए ।

घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। मेडिकल अधिकारियों ने आरोपियों की इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए लोरमी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि मरीजों के इलाज और आपात सेवाओं को भी प्रभावित करती हैं। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS