आबकारी विभाग की छापेमार कार्रवाई
ग्राम भाठा में 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त

मुंगेली, 27 मई 2026// कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम भाठा में शिवकुमार यादव से 14.58 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
EDITOR IN CHIEF at BHARAT KHABAR 9
भारत खबर 9 एक भरोसेमंद और तेज़ न्यूज़ पोर्टल है जो आपको देश-दुनिया की हर बड़ी और ज़मीनी खबर से जोड़ता है। हमारा लक्ष्य है आपको निष्पक्ष, तटस्थ और तथ्य-आधारित जानकारी देना, ताकि आप हर मुद्दे पर सही राय बना सकें।
Latest posts by Ashwani Agrawal (see all)
- नारी शक्ति का सम्मान, सशक्त भारत की पहचान; महिला आयोग बने न्याय और सुरक्षा का मजबूत प्रहरी : तोखन साहू - August 30, 2026
- लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार - August 30, 2026
- लोरमी पुलिस का चोरों पर कड़ा प्रहार: 24 घंटे में 3 चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार - August 30, 2026




