जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष आयु शतरंज़ चैंपियनशिप में रुद्राक्ष शर्मा बने चैंपियन

लोरमी – मुंगेली जिला शतरंज़ संघ के तत्वधान में एक दिवसीय जिला मिनी 7 वर्ष एवम 9 वर्ष शतरंज़ बालक – बालिका चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 19 अप्रैल दिन रविवार को विकासखण्ड खेल केंद्र लोरमी में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दिलीप कुमार साहू , व्याख्याता , शासकीय. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़खामहि , एवम आयोजक प्रमुख सुबोध कुमार सिंह ,अध्यक्ष , मुंगेली जिला शतरंज़ संघ ,प्रतियोगिता डायरेक्टर देवराज वंदे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह शतरंज़ चैंपियनशिप कुल 5 चक्रों में आयोजित हुईं , प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक राजेश पाटले , निर्णायक अमन कुमार मिरी , ऑफिसियल अनुराग बंजारे थे ।
प्रतियोगिता में 7 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अदिति कश्यप
7 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम जे. अचिन्तया राव – 2.5 अंक
9 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आराध्या जायसवाल – 4 अंक
द्वितीय स्थान – आएशा फातिमा – 1 अंक
9 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान रुद्राक्ष शर्मा – 5 अंक
द्वितीय स्थान – ऋषभ आयाम – 2.5 अंक पर रहे।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी , व प्रमाण पत्र दिया गया ।
प्रतियोगिता से रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु तैयार किया जाएगा ।चयनित खिलाड़ी 2 व 3 मई 2026 को रायपुर में आयोजित आयु 7 वर्ष राज्य शतरंज़ चैंपियनशिप में मुंगेली जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
- केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बड़ी सौगात: उदयपुर सिटी-शालिमार सुपरफास्ट अब सप्ताह में दो दिन चलेगी - September 3, 2026
- नवलपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में सगे भाई ने ही की भाई-भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार - September 1, 2026
- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने की मुलाकात, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी - September 1, 2026




