पुत्र के जन्मदिन पर पिता ने शराब छोड़ दिया अनमोल उपहार

जितेन्द्र पाठक
लोरमी विकासखंड के ग्राम ठरकपुर के निवासी सुनील कश्यप ने बेटे के जन्मदिन पर अनोखा उपहार दिया। शराब पीना छोड़ समाज में नई मिशाल पेश की। पिता ने पुत्र को उनके 7 वें जन्मदिन पर अनमोल और अविस्मरणीय उपहार दिया। यूं तो जन्मदिन पर अनेक खिलौने और मनोरंजन वस्तुएं, कपड़ा देकर के बच्चों को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। लेकिन जन्मदिन खास तब और हो जाता है जब एक पिता अपने पुत्र को शराब छोड़ने की उपहार भेंट करता है। यह अनुकरणीय काम किया है ठरकपुर निवासी सुनील कश्यप ने जिसे अपने पुत्र सक्षम के सातवें जन्मदिन पर अपने माता-पिता और परिजनों के सम्मुख घोषणा किया कि मैं आज से शराब नहीं पीऊंगा अपने पुत्र को जन्मदिन पर यही मेरा गिफ्ट है।

यह बात सुनते ही सुनील के माता के मन में प्रसन्नता की लकीरें दिख रही थी पत्नी के चेहरे पर चमक थी और परिजनों में उत्साह का वातावरण था। उन्होंने अपने शराबी मित्रों को भी आह्वान करते हुए कहा कि मुझे शराब पीने के लिए मजबूर ना करना और स्वयं भी शराब छोड़ने साथ ही समाज को इसके माध्यम से बड़ी प्रेरणा देते हुए सुनील ने प्रेरक मिशाल पेश किया है। सुनील ने यह बताया कि आज मै शराब छोड़ता हूं तो हो सकता है अपने पुत्र व परिवार के साथ मेरे जीवन के कुछ वर्ष वृद्धि हो जाए और समाज में एक प्रतिष्ठित, सम्मान पूर्वक जीवन जीयें। मेरे कुल के दीपक सक्षम बेटा के लिए यह मेरा आहूति है और अपने आने वाली पीढ़ी को नशा के चंगुल से बचाने का यही सूत्र है। आज ये संकल्प अपने पूरे रिश्तेदार, माता पिता और मित्रों के सम्मुख करता हूं। यह बात सुनकर पुत्र सहित सभी स्नेहिजनों के चेहरा में रौनकता आ गई। यह समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण के लिए बहुत बड़ा कदम है ऐसा हम सब को अपने जीवन के महत्वपूर्ण संकल्प के साथ सुव्यवस्थित जीवन जीना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मदन ध्रुव,अनिल कश्यप, कुंजराम, खेदु सिंह, शिवप्रसाद, ताम्रध्वज, भुनेश्वर, यशोदानंद, रोहित, रीति, राघव, सुरेश, सक्षम, विराट, तामेश्वर सहित परिवार जन उपस्थित रहे।
- गांधीडीह, लोरमी के आसपास की छात्राओं को मिला सुसज्जित सर्वसुविधायुक्त 04 कन्या छात्रावास एक ही परिसर में - February 6, 2026
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी के न्यू जनरेशन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन और उत्कृष्ट छात्रों का किया सम्मान - February 6, 2026
- अनोखा तोहफा : पुत्र के जन्मदिन पर पिता ने शराब छोड़ दिया अनमोल उपहार - February 5, 2026



