लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने मुंगेली जिले में ₹3.37 करोड़ की लागत से बनने वाले एनीकट का किया भूमिपूजन | थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत 01 ट्रेक्टर, 07 नग चोरी गये मोटरसायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया विधिवत जप्त | ग्राम ढोलगी में 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार | नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त | दीनबंधु फाउंडेशन द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया देवी संपदा मंडल युवा सेवा समिति बिलासपुर के तत्वाधान में | लोरमी में 1 फरवरी को होगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन |
लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने मुंगेली जिले में ₹3.37 करोड़ की लागत से बनने वाले एनीकट का किया भूमिपूजन | थाना लोरमी, सिटी कोतवाली मुंगेली एवं फास्टरपुर क्षेत्रान्तर्गत 01 ट्रेक्टर, 07 नग चोरी गये मोटरसायकल, 01 घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया विधिवत जप्त | ग्राम ढोलगी में 06 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार | नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जप्त | दीनबंधु फाउंडेशन द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया देवी संपदा मंडल युवा सेवा समिति बिलासपुर के तत्वाधान में | लोरमी में 1 फरवरी को होगा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन |

RECENT POSTS

आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाना का मौका मिलता है – जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह

Picture of ashwani agrawal

ashwani agrawal

आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाना का मौका मिलता है – जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह

प्रथम पुरुस्कार 1 लाख रुपये व द्वितीय 51 हजार रुपये डिप्टी सीएम अरुण साव के द्वारा प्रदान किया जाएगा

जितेन्द्र पाठक

लोरमी नगर में हो रहा एमएलए कप का आयोजन खिलाड़ी दिख रहे है अपना जौहर, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल

लोरमी – लोरमी नगर के हाई स्कूल मैदान में आईपीएल के तर्ज में एम एल ए कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सोलह टीमों ने भाग लिया है। प्रतिदिन 4 मैच खेला जा रहा है मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द साहू शामिल हुए खिलाडियों के उत्साहवर्धन किये।

लोरमी नगर के हाईस्कूल के मैदान में एम एल ए कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया जा रहा, आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की एक माह पूर्व नीलामी किया गया जिसमें 16 फ्रेन्जाइची ने भाग लेकर अपनी-अपनी टीम के पसंदीदा खिलाड़ियों का चयन किया गया। एमएलए कप 2025 का 4 दिसम्बर को भव्य शुभारंभ किया गया प्रतियोगिता का पहला मैच 5 दिसम्बर से प्रारम्भ हुआ प्रतिदिन 4-4 मैच का आयोजन किया जा रहा है। हाईस्कूल के मैदान में हो रहे एमएलए कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह व जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, सहित जनपद सदस्य बबीता बंजारा, उत्तम साहू, मूलचन्द डाहिरे, मदन चंद्राकर, सुजीत भार्गव, सुरेंद्र मरावी, सचिन सलुजा शामिल हुए सभी ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

दिन का पहला मैच यक्ष यंग स्टार और जय सहस्त्र बाहु इलवेन स्टार लमकेना के बीच खेला गया यक्ष इलवेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 91 रन बनाये लमकेना की टीम रन का पीछा करते हुए 71 रन पर आलआउट हो गए। यक्ष इलवेन ने 20 रनों से जीत अर्जित किया। मैच का मैन आफ द मैच लक्की साहू रहे 9 गेंदों पर 33 रन बनाए साथ ही एक ओवर के रन देकर 2 विकेट लिए। दूसरा मैच गुलसन टाइटन्स व मोहब्बते इलेवन के बीच खेला गया गुलसन टाइटन्स ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 81 रनों के टारगेट दिया, टारगेट का पीछा कर रहे मोहब्बत इलवेन 8 ओवर में 7 विकेट पर 74 रन बना पाए गुलसन इलवेन 9 रन से जीत अर्जित किये भवन 2 ओवर में 9 रन देकर तीन विकेट लिए मैन आफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच एलसीसी व बागेश्वर धाम सारिसताल के बीच खेला गया, बागेश्वर धाम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 78 पर बनाये, एलसीसी की टीम शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6.3 गेंद पर 3 विकेट खोकर 80 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल किए। मैन आफ द मैच लोमस रहे। चौथा और आखरी मैच शानदार रहा शेरा कवर्धा और साईंराम अखरार के बीच खेला गया जिसमें शेरा पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट पर 165 रन का विशाल लक्ष्य रखा। लव ने 32 गेंदों ओर 15 छक्कों व 4 चौका के साथ 115 रन बनाए। साईराम के बल्लेबाज भी अपना जौहर दिखाते हुए 8 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बनाए शेरा कवर्धा ने 43 रन से जीत अर्जित किया लव को मैन आफ द मैच चुना गया।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढाते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि एमएलए कप 2025 का क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया जा रहा है ऐसे आयोजन पहली बार देखने को मिल रहा है उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव क्षेत्र में विकास के लिए काफी प्रयास तो कर ही रहे है साथ ही जब से खेल विभाग की जिम्मेदारी मिली है छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने के एक ऐसे आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे है, ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ता है, नगर के खिलाड़ियों के बारे सोचते हुए हाईस्कूल मैदान में फ्लड लाइट लगाया गया है साथ ही जल्द ही मैदान का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। श्रीमति वर्षा सिंह ने कहा कि आयोजन समिति को बधाई देती हूं ऐसे आयोजन लगातार होता रहे। जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने कहा आयोजन की जितनी तारीफ किया जाए कम है सभी खिलाड़ी अपनी जौहर दिखा रहे है सभी टीमो को व आयोजन समिति को बधाई।

आयोजन को सफल बनाने में विराग शुक्ला, सागर रजक, राजू राजपूत, सोमू परिहार, सुनील यादव, शशांक वैष्णव, समीर पाठक, श्रेय त्रिपाठी, अवध त्रिपाठी, अंशुमान दुबे, भूपेन्द्र वैष्णव, अभिषेक कश्यप, चंदन मौर्य, मोनू ठाकुर, प्रमोद, कृष्ण कुमार, पिन्टू, लव, कमलेश, आकिब, पप्पू, जित्तू कान्हा, बिट्टू ठाकुर आदि जुटे हुए है।

Ashwani Agrawal
मुंगेली / लोरमी न्यूज़
CRIME NEWS
RECENT POSTS